{"_id":"5c658911bdec22736436b00b","slug":"pulwama-terror-attack-angry-people-burn-pakistan-effigy-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना पर हुए आतंकी हमले से लोगों में उबाल, कहीं पाक का पुतला फूंका, कहीं निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना पर हुए आतंकी हमले से लोगों में उबाल, कहीं पाक का पुतला फूंका, कहीं निकाला कैंडल मार्च
Fri, 15 Feb 2019 10:19 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
पाक का पुतला फूंका
- फोटो : amar ujala
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने घात लगातार हमले को अंजाम दिया। जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है।
वाराणसी में रामनगर किले के पास सैनिकों के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले से नाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाजपा सभासद संतोष शर्मा एवं भाजपा नेता अरविंद कुमार के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसके पूर्व शास्त्री चौक से जुलूस निकालकर रामनगर में भ्रमण किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री को पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए।
वहीं मऊ जिले में फिदायीन हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर के सहादतपुरा में दुकानदारों और महिलाओं ने कैंडिल जलाकर शहीदों की शहादत में अमर रहे और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Trending Videos
निकाला कैंडल मार्च
- फोटो : amar ujala
भाजपा नेता मीना अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार से आतंकियों ने कायरता पूर्ण कार्य किया है जिसमें हमारे वीर जवान शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि वीर शहीद जवानों की शहादत जाया नही जाएगी। उन्होंने पीएम मोदी से मांग किया कि आतंकियों को उनकी भाषा में करारा जवाब दिया जाए। कहा ऐसे में सरकार को कोई ठोस कदम उठाने की जरुरत है।
उधर, मधुबन तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बसपा नेता तथा व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनन्द कुमार वर्मा सोनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के कैंप पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुये सीआरपीएफ के जवान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।