{"_id":"59eb6ee34f1c1bec538b8798","slug":"puja-special-train-will-start-from-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के मौसम में सफर को आसान बनाएंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों के मौसम में सफर को आसान बनाएंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
indian railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों के मौसम में काम पर लौटने और आगामी त्योहारों में घर आने की जद्दोजहद रेलवे स्टेशनों पर नजर आ रही है। जहां सीट पाने के हर जुगाड़ व संबंधों को आजमाया जा रहा है तो वहीं ट्रेनों में सीट पाने के लिए जबरदस्त मारामारी देखने को मिल रही है। जनरल तो दूर आरक्षित बोगियों में भी पैर रखने की जगह नही मिल रही है।
नई दिल्ली, कोलकाता, दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी हो रही है। दिवाली के बाद काम पर लौटने वाले ज्यादातर लोग रविवार को चलकर सोमवार को पहुंचने की जुगत में लगे रहे। यही कारण रहा कि वाराणसी से चलने वाली शिवगंगा सहित कई ट्रेनों में शाम होते-होते स्लीपर रिग्रेट हो गया।
वहीं एसी बोगी में भी वेटिंग डेढ़ सौ से के पार पहुंच गई। वहीं ट्रेनों में कोटा उन्हीं को मिलता दिखा जिनकी सेटिंग अच्छी रही। उधर छठ पूजा के चलते अब महानगरों से लौटने वालों की भीड़ प्लेटफार्मों पर नजर आने लगी है।
विज्ञापन
वाराणसी होकर चलने वाली पूजा स्पेशल गाड़ियों का शिड्यूल
उधना-छपरा अप-डाउन नवंबर में।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर अप-डाउन अक्तूबर व नवंबर में।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह अप-डाउन अक्तूबर व नवंबर में।
पुणे-मंडुवाडीह अप-डाउन अक्तूबर व नवंबर में।
उधना-छपरा सुविधा अप-डाउन अक्तूबर में।
छपरा-दिल्ली जनसाधारण अप-डाउन अक्तूबर में।