फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Publication of criminal background not made, notice to 27

UP Chunav 2022: वाराणसी में 27 प्रत्याशियों ने सार्वजनिक नहीं की आपराधिक पृष्ठभूमि, 35 लाख से ज्यादा नकदी जब्त

Sun, 27 Feb 2022 03:15 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 27 Feb 2022 03:15 PM IST
सार

वाराणसी में 27 प्रत्याशियों ने अब तक अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि का प्रकाशन नहीं कराया है। ऐसे 27 प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
Publication of criminal background not made, notice to 27
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विधानसभा चुनाव में वाराणसी में 27 प्रत्याशियों ने अब तक अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि का प्रकाशन नहीं कराया है। ऐसे 27 प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। प्रत्याशियों को प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशन कराया जाना है।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार, पिंडरा से आम आदमी पार्टी के अमरनाथ सिंह, अपना दल (कमेरावादी) के राजेश कुमार सिंह, अजगरा विधानसभा से जन अधिकार पार्टी के सीताराम, निर्दलीय डॉ. अनूप श्रमिक, शिवपुर विधानसभा से कांग्रेस के गिरीश, बसपा के रवि मौर्या, रोहनिया कांग्रेस के राजेश्वर सिंह पटेल, अपना दल (कमेरावादी) अभय पटेल आपराधिक पृष्ठभूमि का प्रकाशन नहीं कराया है
विज्ञापन


अपना भारतीय सनातन पार्टी से अमित पुरी, उत्तरी से ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के हरीश मिश्रा, निर्दलीय आसिफ इकबाल, दक्षिणी से बसपा के दिनेश कसौधन, आम आदमी पार्टी के अजीत सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अर्पण पाठक, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के परवेज कादिर खान, कैंट से बसपा के कौशिक कुमार पांडेय, सपा की पूजा यादव, कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्र, भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव, सेवापुरी से भाजपा के नील रतन पटेल, सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल, आप के कैलाश पटेल, लोक बंधु पार्टी के गुरु प्रसाद सिंह, इंसाफ वादी पार्टी के जयप्रकाश, जन अधिकार पार्टी के सुरेंद्र व निर्दलीय मनोज कुमार चौबे द्वारा मीडिया में प्रकाशन न कराए जाने और व्यय लेख के प्रथम निरीक्षण में आपराधिक पृष्ठभूमि के विज्ञापन के प्रकाशन से संबंधित बिल प्रस्तुत नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग में अबतक 35 लाख 18 हजार 535 रुपये जब्त

आचार संहिता के पालन के लिए गठित एफएसटी और एसएसटी टीमों ने अब तक चेकिंग में 35 लाख 18 हजार 535 रुपये की नकदी जब्त की है। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार, नकदी जब्त कर कोषागार के डबल लॉक में जमा कराया गया।

पिंडरा क्षेत्र से अब तक तीन लाख 23 हजार 100 रुपये, सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से 15,84,135 रुपये, दक्षिणी से 13,70,800 रुपये, रोहनिया से 83,500 रुपये और उत्तरी से 1,57,000 की धनराशि जब्त की गई। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed