फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Psychologists gave tips to 1240 students of Vikas Inter College for stress-free exams

Varanasi: विकास इंटर कॉलेज में तनाव मुक्त परीक्षा के लिए 1240 विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिकों ने दिए टिप्स

Wed, 10 Dec 2025 06:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Dec 2025 06:45 PM IST
सार

विकास इंटर कॉलेज में तनाव मुक्त परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिकों ने टिप्स दिए। इस दौरान मुख्य वक्ता और प्रधानाचार्य डॉ़ एके सिंह ने कहा कि समय रहते तैयारी करने वाले छात्रों में तनाव की आशंका कम होती है। 

विज्ञापन
Psychologists gave tips to 1240 students of Vikas Inter College for stress-free exams
कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के दौरान तनाव से मुक्त रखने और सकारात्मक वातावरण देने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से तनावमुक्त परीक्षा अभियान के तहत मंगलवार को विकास इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज के 1240 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मनोवैज्ञानिक ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया। 

विज्ञापन


मुख्य वक्ता और प्रधानाचार्य डॉ़ एके सिंह ने कहा कि परीक्षा नजदीक आने पर तनाव और चिंता बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन सही योजना और समय प्रबंधन से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। जो छात्र समय रहते तैयारी शुरू कर देते हैं, उनमें तनाव की आशंका कम होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियमित दिनचर्या बनाकर पढ़ाई करें और माता-पिता बच्चों को भावनात्मक सहयोग दें। परीक्षा से जुड़े तनाव, उसके लक्षण और उससे निपटने के बारे में बताया। विद्यार्थियों को अध्ययन का टाइम टेबल बनाकर सभी विषयों पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने के बाद छात्रों को प्रश्नपत्र ध्यानपूर्वक पढ़ने, समयबद्ध तरीके से उत्तर लिखने और सरल प्रश्नों से शुरुआत करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने कहा कि जो विषय कठिन लगें, उन पर ज्यादा समय दें और पढ़ाई के बीच पर्याप्त अंतराल रखें। उन्होंने संतुलित आहार लेने, रोजाना 8 घंटे की नींद पूरी करने और अध्ययन के दौरान अनुकूल माहौल बनाए रखने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed