फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Psychiatric son beat up elderly father with lathi in mirzapur

यूपी: पैसा न देने पर पुत्र ने पिता को लोहे की राड से पीटकर मार डाला

Mon, 07 Dec 2020 07:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 07 Dec 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Psychiatric son beat up elderly father with lathi in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर

यूपी के मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में सोमवार की दोपहर पैसा न देने पर पुत्र ने वृद्ध पिता को लोहे की राड से पीटपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुत्र के हमले को देख आसपास के लोग सहम गए। लोगों ने बीच-बवाव कर पुलिस को सूचना दी। परिजन वृद्ध को उपचार के लिए ले जाने की कोशिश करते तब तक उसने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पुत्र मानसिक रूप से बीमार है।

विज्ञापन


क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय बचाऊ मजदूरी करते थे। उनको चार पुत्री और दो पुत्र है। इसमें तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। दोनों पुत्र मानसिक रूप से बीमार हैं। छोटा पुत्र आए दिन लापता रहता है। बचाऊ मजदूरी कर किसी तरह परिवार का खर्च चलाते थे। सोमवार को वह घर से कुछ दूर लकड़ी काट रहे थे। इस दौरान कई दिन से लापता छोटा पुत्र उनके पास पहुंचा और पैसा मांगने लगा।

विज्ञापन

पैसा न होने के कारण बचाऊ ने उसे मना कर दिया। इससे आक्रोशित 22 वर्षीय पुत्र ने पास में पड़े लोहे की राड से पिता के सिर पर हमला कर दिया। उसने लोहे की राड से पिता के सिर पर कई वार किए। इससे वो लहूलुहान होकर गिर पड़े। उनकी चीख सुनकर लोग इकट्ठा हुए। पुत्र द्वारा पिता के ऊपर हुए हमले को देखकर सभी सहम गए।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वृद्ध की मौत हो गई। हत्या के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के भतीजे संपत राम ने बताया कि पिता पर हमला करने वाला पुत्र मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चल रहा था। कई दिन से लापता था। सोमवार को ही लौटा और किसी बात को लेकर पिता पर लोहे की राड से हमला कर हत्या कर दिया। 

थानाध्यक्ष अदलहाट प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। पिता द्वारा पैसा न देने पर पुत्र ने लोहे की राड से हमला कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed