फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protests by students of BHU

बीएचयू के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Sat, 20 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Protests by students of BHU

जेएनयू में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में बीएचयू के छात्रों ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने देशद्रोहियों का प्रतीक स्वरूप पुतला दहन किया।

विज्ञापन

इसके पहले आर्ट्स और सामाजिक विज्ञान संकाय संकाय के करीब दो सौ छात्र विश्वनाथ मंदिर से सिंह द्वार तक मार्च निकाला। यहां छात्रों की पुलिस ने झड़प भी हुई।
विज्ञापन

छात्रों का दावा है कि पुलिस के विरोध के बाद भी उन्होंने पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन में अतुल यादव, गौरव, शुभम जायसवाल, रजत, शिवम, हिमांशु, अजय, दीपक समेत छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च का नेतृत्व अतुल यादव ने किया। उध्ार, नगर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले शुक्रवार को श्रीराम मशीनरी मार्केट, मलदहिया में हुई बैठक में जेएनयू प्रकरण की निंदा व्यापारियों ने की।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार को देशद्रोह के मामले में कठोर बनाना चाहिए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई राष्ट्र के खिलाफ कुछ भी बोलने की हिम्मत न जुटा सकें। निर्दोषों पर कोई कार्रवाई न हो इसका भी ख्याल रखा जाए।
संस्था के अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि शनिवार को शाम छह बजे व्यापारी मशीनरी मार्केट से लहुराबीर तक मशाल जुलूस निकालेंगे।
बैठक में प्रेम मिश्रा, संजीव सिंह बिल्लू, संजय बनर्जी, अजय गुप्ता, रजनीश कन्नौजिया, प्रतीक गुप्ता एवं संगठन के मीडिया प्रभारी शोभनाथ विश्वकर्मा ने विचार रखे। संचालन विपिन अग्रवाल ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से श्रीराम मशीनरी मार्केट, लौह व्यापार समिति, विशेश्वरगंज भैरोनाथ व्यापार मंडल, हथुआ मार्केट, वरुणा क्षेत्र व्यापार मंडल, दशाश्वमेध व्यापार मंडल, सिगरा व महमूरगंज व्यापार मंडल, फर्नीचर फर्निशिंग व्यापार मंडल, व्यापार मंडल पांडेयपुर एवं अर्दली बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed