{"_id":"5e2e9cdf8ebc3e4aea2d26f0","slug":"protests-and-sloganeering-among-students-for-breaking-the-statue-of-bharatendu-harishchandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतेंदु हरिश्चंद्र की मूर्ति तोड़ने को लेकर छात्रों में आक्रोश, किया धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतेंदु हरिश्चंद्र की मूर्ति तोड़ने को लेकर छात्रों में आक्रोश, किया धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी
Mon, 27 Jan 2020 01:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 27 Jan 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
भारतेंदु हरिश्चंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज परिसर में स्थित भारतेंदु हरिश्चंद्र की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर सोमवार को छात्र कॉलेज के गेट पर धरने पर बैठ गए। छात्रों की मांग थी कि कॉलेज प्रशासन मूर्ति तोड़ने वाले का सीसी फुटेज सार्वजनिक करे और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
दोपहर 1:00 बजे तक छात्र कॉलेज के गेट पर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थें। वहीं भारतेंदु हरिश्चंद्र की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में कालेज प्रशासन और कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि शनिवार को भी हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज में अवांछनीय तत्वों के द्वारा छात्रसंघ भवन का ताला तोड़ा गया था।
विज्ञापन