{"_id":"65deea338b89cf8bac0d2a6c","slug":"protested-by-blocking-road-in-murder-of-girl-in-varanasi-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: किशोरी की हत्या मामले में सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन, ट्रेन में बोरे में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: किशोरी की हत्या मामले में सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन, ट्रेन में बोरे में मिला था शव
Wed, 28 Feb 2024 06:40 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 28 Feb 2024 06:40 PM IST
सार
Varanasi News: ट्रेन में किशोरी का शव मिलने के मामले में परिजनों के साथ ही अन्य लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है। लोगों ने मृतका को न्याय दिलाने की मांग की है। किशोरी का शव 20 फरवरी की रात में मिला था।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11वीं की छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई हत्या के विरोध में बुधवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की। साथ ही सर्किट हाउस के पास सड़क जाम कर दिया। पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। 16 वर्षीय छात्रा सेवापुरी के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
पिता के अनुसार, 19 फरवरी को सुबह 11 बजे वह सहेली से किताब लेने की बात कहकर घर से निकली थी। 20 फरवरी की रात उसका शव लखनऊ-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस के टॉयलेट के दरवाजे के पास जूट के बोरे में मिला था। शव के हाथ पैर बंधे थे।
विज्ञापन
परिजन आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। कैंट इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। परिजन अब तक कार्रवाई न होने से नाराज थे। इसके बाद परिजन पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे और उनसे गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन के भरोसा दिलाने के बाग परिजन वापट लौट गए।
विज्ञापन
ट्रेन के सफाईकर्मियों ने देखा था शव
20 फरवरी की रात लखनऊ-बनारस इंटरसिटी ट्रेन बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची थी। सफाईकर्मी ट्रेन के जनरल कोच में गए तो दो टॉयलेट के बीचोबीच उन्हें बोरे में हाथ-पैर बंधा शव मिला। 21 फरवरी की देर शाम शव की पहचान हुई और इसके साथ ही पिता की तहरीर पर कपसेठी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।