फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protest of students from university to college in varanasi DSW office locked in BHU

Varanasi: विश्वविद्यालय से महाविद्यालय तक छात्रों का प्रदर्शन, बीएचयू में DSW कार्यालय पर जड़ा ताला

Mon, 30 Jan 2023 09:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 30 Jan 2023 09:14 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, काशी विद्यापीठ और हरिश्चंद्र महाविद्यालय में सोमवार को छात्रों ने धरना-प्रदर्शन के साथ ही हंगामा किया। 

विज्ञापन
Protest of students from university to college in varanasi DSW office locked in BHU
बीएचयू में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में विश्वविद्यालय से महाविद्यालय तक कैंपस में अशांति का माहौल है। कहीं छात्रसंघ चुनाव, कहीं हॉस्टल का आवंटन, कहीं विषय परिवर्तन के लिए छात्र धरना-प्रदर्शन के साथ ही हंगामा कर रहे हैं। इससे कक्षाओं का संचालन भी प्रभावित रहा। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्रों ने छात्र अधिष्ठाता (डीएसडब्लू) कार्यालय पर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन


वहीं, काशी विद्यापीठ में भी प्रशासनिक भवन पर छात्रों ने तालाबंदी कर दी। बीएचयू में सामाजिक विज्ञान संकाय के पं. ब्रजनाथ छात्रावास में गलत तरीके से आवंटन एवं शोध छात्रों की सीट कम करने पर छात्र आक्रोशित थे। छात्र कई दिनों से विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत कर रहे थे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने भड़क गए।

विज्ञापन

'मांगें पूरी नहीं होंगी तो धरना देते रहेंगे'

छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी वह धरना देते रहेंगे। काशी विद्यापीठ में छात्र विषय को जल्द से जल्द बदलवाने का दबाव बना रहे थे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया तो छात्र शांत हुए। हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तारीखों की घोषणा के लिए छात्रों ने मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीएचयू में दृष्टिबाधित छात्रों का धरना जारी

Protest of students from university to college in varanasi DSW office locked in BHU
हरिश्चंद्र महाविद्यालय में धरना देते छात्र - फोटो : अमर उजाला

दृष्टिबाधित छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छात्रों का धरना जारी है। सोमवार को भी छात्र आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। दृष्टिबाधित छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोपी जमानत पर बाहर है। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराएं नहीं लगाईं। 25 जनवरी की शाम बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने दृष्टिबाधित छात्रा के साथ छेड़खानी हुई थी। 

अनुपस्थित अध्यापकों और कर्मचारियों को चेतावनी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने बिना सूचना अनुपस्थित अध्यापकों व कर्मचारियों को चेतावनी दी है। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने 19 जनवरी को विभागों व कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। कुलपति ने चेतावनी पत्र जारी कर कहा है कि यह स्थिति अत्यंत खेदजनक है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो। ब्यूरो

विद्यापीठ के कैंपस प्लेसमेंट में 20 छात्रों का चयन 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मेधा लर्निंग फाउंडेशन एवं विश्वविद्यालय ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव हुआ। इससे पहले प्री-प्लेसमेंट टॉक कराया गया। इसमें विभिन्न संकायों के सौ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। डेयरी कं पनी में केमिस्ट एवं फील्ड फैसिलिटेटर पद पर 20 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इस दौरान छायानिका पांडेय, रविंद्र सिंह, डॉ. रमन पंत, डॉ. आनंद, कृष्ण कुमार और ऋषि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed