{"_id":"58e7cd944f1c1bf8335b6278","slug":"protest-for-close-the-wine-shop-in-purvanchal-goes-violance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पूर्वांचल में शराब की दूकानों का विरोध जारी,आगजनी, तोड़फोड़ व पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में शराब की दूकानों का विरोध जारी,आगजनी, तोड़फोड़ व पथराव
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 08 Apr 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल में जगह-जगह तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे के किनारे से हटाई गई शराब की दूकानें आबादी वाले इलाकों में खोलने के विरोध में शुक्रवार को भी पूर्वांचल में जगह-जगह तोड़फोड़, आगजनी, पथराव, चक्का जाम और लूटपाट हुआ। कुछेक जगह लोगों ने दूकान में ताला भी बंद कर दिया।
जौनपुर के गोरारी में ठेकेदार और ग्रामीणों में पथराव हुुआ। इसमें 16 लोग घायल हो गए। बक्शा में प्रदर्शन हुआ। उधर, गुरुवार की रात शाहगंज में हुई आगजनी और लूटपाट को लेकर स्थिति तनावपूर्ण है। इसके चलते पीएसी तैनात कर दी गई है।
सोनभद्र के पिपरी में महिलाओं ने दूकान में आग लगा दी और लक्ष्मण नगर में दूकान में ताला जड़ दिया। गाजीपुर के गोराबाजार और मोहनपुरवा में दूकान पर ताला लगा दिया। नंदगंज में शराब फेंककर सेल्समेन को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
सेल्समेन के अनुसार प्रदर्शनकारी शराब और 45,000 रुपये लूट ले गए। मऊ में मिर्जाजमालपुर में मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया तो बलिया के रसड़ा में देशी शराब की दूकान में तोड़फोड़ और अधिवक्ता नगर मोहल्ले में चक्का जाम किया।
चंदौली के महाबलपुर में महिलाओं ने सेल्समैन से मारपीट कर शराब फेेंक दी और जीटी रोड तीन घंटे जाम कर दिया। सैयदराजा में महिलाओं-बच्चों ने प्रदर्शन किया। औद्योगिक नगर वीडीए कालोनी में बंद दूकान का ताला तोड़ने की कोशिश की।

शराब की दूकानों का विरोध जारी
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के गोराबाजार स्थित आरटीआई मैदान के पास संचालित हो रहे देशी शराब की दूकान को बंद कराने की मांग को लेकर मुहल्लेवासियों ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही महिलाओं और पुरुषों ने शराब की दूकान पर ताला जड़कर हो-हल्ला शुरू कर दिया।
मुहल्लेवासियों का उग्र रूप देखकर सेल्समैन वहां से भाग निकला। मामले की जानकारी होते ही सदर एसडीएम विजय शंकर तिवारी और सीओ सिटी उदयराज सिंह मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटों तक चले मान-मनौव्वल के बाद मुहल्लेवासियों का गुस्सा शांत हुआ।
उधर, शहर कोतवाली के मोहनपुरवा स्थित बसपा कार्यालय के पास एक देशी शराब की दूकान खुलने को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए दूूकान में तालाबंदी कर दी।
नंदगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के धरवा चटटी से महज कुछ ही दूरी पर खुली देशी शराब की दुकान पर महिला और पुरुषों ने जबरदस्त विरोध करते हुए शराब उठाकर फेंक दिया। साथ सेल्समेन को मारने के लिए दौड़ा लिया।
सेल्समेन राजेश कुमार गुप्ता ने बवाल करने वालों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि दुकान बंद करने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। मना करने पर दुकान से 175 पेटी 36 डिग्री, 135 पेटी 42 डिग्री और नगद 45,000 लूट लिए।