फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   protest

पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
protest
वाराणसी। अधिवक्ता उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मंगलवार को कचहरी में जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। एसएसपी के न मिलने पर अधिवक्ताओं ने डीएम पोर्टिको में सभा की। सूचना पाकर एसपी सिटी ने अधिवक्ताओं से पत्रक लिया और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, इसके पहले सेंट्रल बार सभागार में बनारस बार मैनेजिंग कमेटी के सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह सरदार और आशीष सिंह ने प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव में अधिवक्ता अमित सिंह टाटा का बार-बार चौकाघाट दोहरे हत्याकांड में उत्पीड़न, अजय पांडेय बबलू पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई और बहादुर सिंह व कृष्ण कुमार सिंह आदि के पुलिस उत्पीड़न को लेकर रोष जताया गया और निंदा की गई। आक्रोशित अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में एसएसपी ऑफिस गए और डीएम पोर्टिको में सभा किए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने वाहन चेकिंग के नाम पर भी पुलिस उत्पीड़न बंद करने की मांग की। प्रदर्शन में सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय, अशोक उपाध्याय, विनोद पांडेय, मोहन यादव, संजय सिंह दाढ़ी, विपिन पाठक, सुनील मिश्र, विनय सिंह पिंटू, रंजन मिश्र, प्रदीप सिंह, शिवानन्द सिंह, राजा आनंद ज्योति सिंह, रिंकू श्रीवास्तव, अश्वनी राय, कन्हैया पटेल, मिथिलेश श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद भी नहीं मिल रहा कब्जा
वाराणसी। राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नरायन चौबे की अनौला स्थित जमीन पर कब्जा कराने के डीएम के आदेश का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। डॉ. चौबे के अनुसार डीएम के आदेश के अनुपालन के लिए पीएसी, पुलिस और राजस्व टीम मौके पर गई लेकिन कब्जा नहीं मिल पाया। इसके पहले भी कब्जा कराया गया था, लेकिन विपक्षियों ने पत्थर उखाड़ दिया था। राजस्व बार के अध्यक्ष ने डीएम को फिर से आवेदन पत्र देकर समुचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed