फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protest at Congress office; bangles placed in Rahul Gandhi's name.

Varanasi News: कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी के नाम की रखीं चूड़ियां

Tue, 13 Oct 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Protest at Congress office; bangles placed in Rahul Gandhi's name.
लहुराबीर चौराहा पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करतीं भारतीय जनता पार्टी महिला म - फोटो : Archive
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महिला सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। लहुराबीर स्थित आजाद पार्क से मैदागिन स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय तक जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान राहुल गांधी के नाम की चूड़ियां रखकर विरोध जताया और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता राजेश सिंह और महानगर अध्यक्ष पूजा दीक्षित ने कहा कि जेएनयू में 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी सवाल खड़े करती है। उन्होंने कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारे पर भी तंज कसा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित अभद्रता के मामले में भी कांग्रेस नेतृत्व ने उचित रुख नहीं अपनाया। महिला कार्यकर्ताओं ने इन मामलों में कार्रवाई की मांग उठाई। लहुराबीर स्थित आजाद पार्क पर मौजूद भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कांग्रेस पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अपने सम्मान के मुद्दे पर जागरूक हैं और ऐसे मामलों में जवाबदेही की मांग कर रही हैं। प्रदर्शन में नम्रता चौरसिया, साधना वेदांती, प्रमील पांडेय, सीता रानी मिश्रा, यशोधरा दीक्षित, नेहा कक्कड़, सपना सिंह, ममता सिंह, श्रद्धा तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

लहुराबीर चौराहा पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करतीं भारतीय जनता पार्टी महिला म

लहुराबीर चौराहा पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करतीं भारतीय जनता पार्टी महिला म- फोटो : Archive

लहुराबीर चौराहा पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करतीं भारतीय जनता पार्टी महिला म

लहुराबीर चौराहा पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करतीं भारतीय जनता पार्टी महिला म- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed