फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protest against ropeway, the dignity of Kashi will end

रोपवे के विरोध में दिया धरना, समाप्त हो जाएगी काशी की गरिमा

Sun, 07 Aug 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Protest against ropeway, the dignity of Kashi will end
रोपवे योजना से महात्मा गांधी काशी और भारत माता मंदिर को क्षति पहुंचाने के लिए खिलाफ भारत माता मंदिर में छात्र, अध्यापक और नागरिकों ने धरना दिया। शनिवार को धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विद्यापीठ देश की आजादी के आंदोलन से जुड़ा हमारा ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान है। आज जहां सरकार आजादी का अमृत काल मना रही है तो आजादी के विरासत के संरक्षण के बजाय इसका विषकाल क्यों शुरू कर रही है।
विज्ञापन

भारत माता मंदिर 1918 में निर्मित हुआ जो अपने आप में एक अद्भुत मंदिर है। देश-विदेश से सैलानी इसको देखने आते हैं। वाराणसी शहर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए रोप-वे योजना पूर्णत: अव्यवहारिक है, जिससे काशी की गरिमा, निजता और इतिहास समाप्त हो जाएगी, इसे तत्काल रोका जाए। धरने में शामिल लोगों का प्रस्ताव था कि ऐतिहासिक संस्था को बचाने के लिए रोपवे योजना के खिलाफ छात्रों, अध्यापकों और शहर के प्रबुद्धजनों से जन संपर्क करके पदयात्रा और सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रो. सुरेंद्र प्रताप, संजीव सिंह, विजय नारायण, हीरालाल यादव, अरविंद सिंह, डॉ. अनिल उपाध्याय, कुंवर सुरेश सिंह, विजय शंकर पांडेय, डॉ. आरिफ खान, डॉ. शम्मी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed