फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protest against giving night market shops to agency started

नाइट बाजार की दुकानों को एजेंसी को देने का विरोध शुरू

Mon, 20 Jun 2022 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Protest against giving night market shops to agency started
वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे बन रही नाइट बाजार की दुकानों को लेकर विरोध शुरू हो गया है। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह और फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति ने विरोध जताया है। इसे लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक शिकायती पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह का कहना है कि यहां का दुकानों को आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को देना चाहिए। यदि किसी ठेकेदार को देंगे तो मनमाने दाम पर दुकानों को बेचेंगे। फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के सचिव अभिषेक निगम ने कहा कि दुकानें वेंडर्स को दी जानी चाहिए। किसी बड़ी एजेंसी को दिया जाएगा तो जो दुकान 10 हजार की है, वह 50 हजार में मिलेगी।
विज्ञापन

इस बारे में स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डी वासुदेवन ने बताया कि रखरखाव में दिक्कत न आए, इसलिए थर्ड पार्टी को दुकानें दी जानी है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। एक हफ्ते में फाइनल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------------
नाइट बाजार में हैं 54 दुकानें, पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी
स्मार्ट सिटी योजना के तहत नाइट बाजार बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत छह करोड़ रुपये खर्च करके चौकाघाट से लहरतारा तक फ्लाईओवर के नीचे 54 दुकानें बनाई गई हैं। दुकानों के साथ यहां बच्चों के खेलने के लिए पार्क, वाहन पार्किंग व सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही यहां पर सुरक्षाकर्मी भी हर समय तैनात रहेंगे। प्रशासन इस मार्केट के संचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed