फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prostitution Was Going In spa centre in varanasi Five arrested including 4 girls

Varanasi: स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार,  पुलिस की छापेमारी में खुले कई राज

Sun, 23 Oct 2022 06:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 Oct 2022 06:01 PM IST
सार

वाराणसी के पांडेयपुर स्थित दुर्गा काम्प्लेक्स में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया है। चार युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया।  स्पा सेंटर संचालक फरार हो गया। 

विज्ञापन
Prostitution Was Going In spa centre in varanasi Five arrested including 4 girls
चार युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पांडेयपुर स्थित दुर्गा कॉम्प्लेक्स में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार के धंधे का लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया। सेंटर से चार युवतियां समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से शक्तिवर्धक दवाएं और प्रतिबंधित सामग्री पुलिस ने बरामद की। स्पा सेंटर संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


एसीपी सारनाथ अमित कुमार श्रीवास्तव को सूचना मिली कि पांडेयपुर चौराहा स्थित दुर्गा कॉम्प्लेक्स के तीसरे तल पर कोहिनूर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वाड को साथ में लेकर एसीपी सारनाथ ने छापा मारा। 

विज्ञापन

स्पा सेंटर के अंदर का  दृश्य हैरान करने वाला

एसीपी सारनाथ अमित कुमार श्रीवास्तव के अनुसार थाने की उप निरीक्षक दिव्या कुमारी महिला आरक्षी संग जैसे ही पहुंची तो तीसरे तल पर एक कमरे में बाहर से शटर लगा मिला। ठीक बगल में शीशे का दरवाजा था जो अंदर से बंद था। खटखटाने पर अंदर से एक युवक ने गेट खोला और फोर्स को देखकर वह तेजी से बाहर की ओर भागा। पुलिस टीम अंदर गई तो दृश्य हैरान करने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर प्लाई से पार्टीशन करते हुए चार केबिन बनाई गई थी और उसमें बेड लगे थे। काउंटर पर बैठी महिला और दो केबिन से एक-एक युवती और तीसरे केबिन के अंदर से युवती और युवक बाहर निकले। तीनों केबिन के अंदर बेड के नीचे से शक्तिवर्धक दवाएं और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि स्पा सेंटर का संचालक कैंट थाना अंतर्गत टकटकपुर निवासी शुभम पांडेय उर्फ सचिन पांडेय है। चार युवतियों और एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया। 
एसीपी सारनाथ के अनुसार गिरफ्तार विकास कुमार निवासी हुकुलगंज और युवतियां सोनभद्र, बिहार आरा और कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली हैं।

युवतियों ने बताया अपना सच

पुलिस की पूछताछ में कुछ युवतियों ने बताया कि वह स्वेच्छा से पैसे की लालच में इस धंधे से जुड़ी थी, जबकि कुछ महिलाओं ने इस दबाव के आधार पर स्पा के बहाने देह व्यापार का आरोप लगाया। एसीपी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपी शुभम पांडेय की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस धंधे में शामिल अन्य लोगों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


 

पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर चल रहा था स्पा सेंटर

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा पिछले कई माह से संचालित हो रहा था। पांडेयपुर पुलिस चौकी के लगभग 50 मीटर की दूरी पर संचालित इस अनैतिक कृत्य की भनक पुलिस को नहीं लग पाई। हालांकि कॉम्प्लेक्स के कुछ लोगों ने बताया कि यहां कुछ पुलिसकर्मियों को भी आते-जाते देखा जा चुका था। सीसीटीवी फुटेज की कायदे से जांच कराई जाए तो कई बेनकाब होंगे।

बगैर नाम का चल रहा था स्पा सेंटर

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि दुर्गा कॉम्प्लेक्स के तीसरे तल पर बगैर नाम का स्पा सेंटर का संचालन हो रहा था। नीचे तल पर साड़ी का शोरूम और दूसरे तल पर रेस्टोरेंट और तीसरे तल पर कोहिनूर स्पा सेंटर था, इसका बोर्ड हटा दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed