फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Proposal confirm for Ravidas coridor

‘रविदास कारीडोर’ बनाने का प्रस्ताव पारित

Wed, 04 Feb 2015 01:50 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Proposal confirm for Ravidas coridor

वाराणसी। गुरु रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ने मंगलवार को सीर गोवर्धन गांव में ‘रविदास कारीडोर’ बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया। मंदिर से लगे करीब 50 मीटर दायरे में कारीडोर की स्थापना होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह प्रस्ताव भिजवाया गया।

विज्ञापन

इस प्रस्ताव में गुरु के गांव को पवित्र तीर्थ भूमि मानने वालों के लिए वहां सुविधाएं बढ़ाई जा सकें, इसके लिए 100 एकड़ जमीन और 300 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की मांग प्रमुखता से शामिल की गई है। ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी सत्यपाल विरदी ने पीएम को प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन

 ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश देने वाले संत रविदास के अनुयायी सीर गोवर्धन गांव में अपने तीर्थ का विस्तार करना चाहते हैं। रविदासिया धर्म की यूरोप में पहचान बनाने वालों ने अब सीर गोवर्धन का विकास अपनी आस्था के मुख्य केंद्र के रूप में करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती समारोह में इसकी जानकारी दी गई। ट्रस्ट बोर्ड की बैठक में पांच सूत्रीय प्रस्ताव पारित किए गए। पीएम को भेजे गए इस प्रस्ताव में मंदिर के चारों तरफ 50 मीटर दायरे को कारीडोर के रूप में सुरक्षित करने की बात कही गई है। इसके अलावा, यात्री निवास ,धर्मशाला, प्रसाधन और अन्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सौ एकड़ जमीन और 300 करोड़ रुपये देने की केंद्र सरकार से मांग की गई है।
 गुरु रविदास की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने और लंका चौक से रविदास मंदिर तक फोर लेन सड़क बनाने की मांग भी इसमें प्रमुखता से शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed