फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Proposal accepted in cabinet meeting Prayagraj Varanasi road will be four lane problem of jam will be solved

प्रस्ताव स्वीकृत: प्रयागराज-वाराणसी मार्ग होगा फोर लेन, जाम की समस्या का होगा निदान

Thu, 22 Jul 2021 12:28 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jul 2021 12:28 AM IST
सार

 प्रयागराज-वाराणसी मार्ग के फोरलेन होने के बाद वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, चित्रकूट से आने वाले वाहनों से लगने वाला जाम समाप्त हो जाएगा। 

विज्ञापन
Proposal accepted in cabinet meeting Prayagraj Varanasi road will be four lane problem of jam will be solved
फोरलेन रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट की बैठक में प्रयागराज-वाराणसी जीटी रोड के चौड़ीकरण को मंजूरी मिल गई है। इससे जहां जाम की समस्या का निदान होगा, वहीं प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। सड़क के फोरलेन होने के बाद वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, चित्रकूट से आने वाले वाहनों से लगने वाला जाम समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को हुए कैबिनेट के फैसले में प्रयागराज वाराणसी मार्ग को फोरलेन करने के लिए 29404.14 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। प्रयागराज में जीटी रोड से प्रयागराज वाराणसी एसएच 106 के चैनेज 219.50 से चैनेज 242.60 तक 22.40 किलोमीटर को फोरलेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में इस मार्ग पर यातायात का दबाव होने से आए दिन जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। सड़क की चौड़ाई कम होने से यातायात संचालन में भी असुविधा होती है। इसके अलावा प्रयागराज में हर साल लगने वाला माघ मेला, कुंभ और महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। फोरलेन बन जाने के बाद प्रयागराज में श्रद्धालुओं व आम जनमानस को यातायात में सुगमता होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed