{"_id":"579525bc4f1c1b3c2bc4d7f6","slug":"profits-in-turn-are-selling-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनाफे के फेर में बेच रहे ‘जहर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनाफे के फेर में बेच रहे ‘जहर’
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 25 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
सारनाथ में दूकानों पर कोल्डड्रिंक्स की एक्सपायरी चेक करती पर्यटक पुलिस की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सारनाथ। यदि आप कोल्डड्रिंक्स या मिनिरल वाटर खरीदने जा रहे हैं तो जरा ध्यान दें। एक्सपायरी जरूर देख लें। यदि बोतल या केन पर एक्सपायरी डेट न लिखी हो तो उसे कतई न खरीदें। जी हां, एक्सपायरी डेट की ब्रांडेड कंपनियों की कोल्ड ड्रिंक्स और मिनिरल वाटर यहां चौथाई दाम पर खपाए जा रहे हैं। मोटे मुनाफे के फेर में दूकानों पर ये जहरीली कोल्डड्रिंक्स बाजार दर पर धड़ल्ले से बेची जा रही हैं।
रविवार को दर्शन-पूजन करने यहां आए एक उच्चाधिकारी की शिकायत पर सक्रिय हुई पर्यटक पुलिस ने अभियान चलाकर खंडहर परिसर और आसपास की दूकानों की जांच की। 70 से अधिक एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक्स जब्त की गई। कई दूकानदारों ने अपनी कोल्ड ड्रिंक्स छिपा दी तो कुछ दूकान बंदकर भाग निकले। जब्त की गईं कोल्ड ड्रिंक्स को एक्सपायर हुए छह माह से अधिक बीत चुके थे।
सारनाथ क्षेत्र में एक्सपायरी डेट कोल्डड्रिंक्स या मिनिरल वाटर बेचे जाने की शिकायतें पिछले कई महीने से सामने आ रही हैं। पर्यटक भी इसकी शिकायत करते रहे हैं लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के साथ ही अन्य जिम्मेदार विभाग भी आंखें मूंदे रहे। रविवार को पर्यटक पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में सच सामने आ गया। चेकिंग करने वाली पर्यटक पुलिस की टीम में रमेश यादव, एके मिश्रा, हरिशंकर और एके गुप्ता, बीआर विश्वकर्मा शामिल थे। कार्रवाई की जानकारी क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को भी दी गई है।
विज्ञापन
ब्रांडेड कंपनियों के एक्सपायर उत्पादों को बेचने में बाकायदा रैकेट सक्रिय है। सूत्रों के मुताबिक चौथाई दाम पर यह रैकेट एक्सपायरी उत्पाद चुनिंदा दूकानों पर उपलब्ध कराता है। अधिक मुनाफे के फेर में दूकानदार भी उसे बेचने में नहीं हिचकते। सबसे अधिक एक्सपायरी डेट का मिनिरल वाटर यहां बेचा जाता है। ऐसे तमाम उत्पादों से एक्सपायरी डेट ही मिटा दिया जाता है।