फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Professor Ishrat Alam expressed his views at seminar at Women College at BHU in varanasi

बीएचयू: जल इंजीनियरिंग और सुगंध तकनीक भारत की देन, संगोष्ठी में प्रो. इशरत आलम ने छात्रों को दी सीख

Sat, 06 Dec 2025 10:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Dec 2025 10:01 AM IST
सार

बीएचयू के महिला महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. इशरत आलम ने छात्रों से अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरब-भारतीय वैज्ञानिक आदान-प्रदान, अल-ख्वारिज्मी, अल-बरूनी जैसे विद्वानों में भारतीय ग्रंथों के अध्ययन और प्रसार किया।  

विज्ञापन
Professor Ishrat Alam expressed his views at seminar at Women College at BHU in varanasi
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल अतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में भारत के वैज्ञानिक इतिहास की समीक्षा की गई। वेदों से लेकर मध्यकालीन ग्रंथों और वर्तमान तकनीक पर बातें हुईं। पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर नई दिशा देने की सहमति बनी।

विज्ञापन


महिला महाविद्यालय के कांफ्रेंस हॉल में फ्रॉम वेदास टू विजन: इंडियाज साइंटिफिक पाथ थ्रू द एजेस और वैदिक विरासत एवं भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी में योगदान विषय पर एक विशेष व्याख्यान किया गया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रो. इशरत आलम ने छात्रों से रसशास्त्र, धातुकर्म, सुगंध-प्रौद्योगिकी, कांच, सिंधु-सरस्वती सभ्यता की जल-इंजीनियरिंग, प्राचीन गणित में शून्य और दशमलव प्रणाली की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि अरब-भारतीय वैज्ञानिक आदान-प्रदान, अल-ख्वारिज्मी, अल-बरूनी जैसे विद्वानों में भारतीय ग्रंथों के अध्ययन और प्रसार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेद और खनिज तकनीक पर चर्चा 
विशिष्ट अतिथि प्रो. विभा त्रिपाठी ने वेदों, आयुर्वेद, रसशास्त्र, धातुविज्ञान, खनिज तकनीक में वैज्ञानिक प्रयोगशीलता की चर्चा की। प्राचार्या प्रो. रीता सिंह ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक वैज्ञानिक पहचान, आयुर्वेद, दर्शन और उपनिषदों में निहित ज्ञान की दुनिया भर में प्रासंगिकता बढ़ रही है। संयोजक वाईएस रेड्डी ने भी अपने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed