फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prof. Shailesh Kumar Mishra nominated as a member of the Executive Council of Jananayak Chandrashekhar University.

Varanasi News: प्रो. शैलेश कुमार मिश्र जननायक चंद्रशेखर विवि की कार्यपरिषद के सदस्य नामित

Sat, 10 Oct 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Prof. Shailesh Kumar Mishra nominated as a member of the Executive Council of Jananayak Chandrashekhar University.
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष और छात्र कल्याण संकाय प्रमुख प्रो. शैलेश कुमार मिश्र को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया की कार्यपरिषद में सदस्य (सामान्य) नामित किया गया है। राज्यपाल और कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम बोबडे की ओर से 6 अक्तूबर को पत्र जारी कर सूचना दी गई है। यह आदेश नामांकन पत्र जारी होने की तिथि से दो साल या अग्रिम आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। प्रो. शैलेश कुमार मिश्र संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष और छात्र कल्याण संकाय प्रमुख सहित महत्वपूर्ण शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article