{"_id":"62c0258872e2e555092c2573","slug":"prof-amita-singh-became-chief-proctor-of-kashi-vidyapith-after-11-years-woman-got-responsibility","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: प्रो. अमिता सिंह बनी काशी विद्यापीठ की चीफ प्रॉक्टर, 11 साल बाद किसी महिला को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: प्रो. अमिता सिंह बनी काशी विद्यापीठ की चीफ प्रॉक्टर, 11 साल बाद किसी महिला को मिली जिम्मेदारी
Sat, 02 Jul 2022 04:31 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 02 Jul 2022 04:31 PM IST
सार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में समाजशास्त्र विभाग की प्रो. अमिता सिंह को नया चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के चीफ प्राक्टर प्रो. निरंजन सहाय ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अकादमी व्यस्तताओं का हवाला देकर उन्होंने अपने कुलानुशासक पद को छोड़ दिया। उनके इस्तीफे के बाद कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने समाजशास्त्र विभाग की प्रो. अमिता सिंह को नया चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही समाज कार्य विभाग के डॉ. केके सिंह को अतिरिक्त प्र\क्टर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति एक साल के लिए की गई है। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने दी। बता दें कि इसके पहले 2011 में तत्कालीन कुलपति प्रो. पृथ्वीश नाग ने विश्वविद्यालय में पहली बार महिला शिक्षक प्रो. कल्पलता पांडेय को चीफ प्रॉक्टर बनाया था।
विज्ञापन