फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Producer of the film Hanuman Ansh Vishal Chaturvedi and singer Sadhu Tiwari met the Minister of State.

Varanasi News: फिल्म हनुमान अंश के निर्माता विशाल चतुर्वेदी, गायक साधु तिवारी ने राज्यमंत्री से की मुलाकात

Sun, 13 Sep 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Producer of the film Hanuman Ansh Vishal Chaturvedi and singer Sadhu Tiwari met the Minister of State.
नीम करोली बाबा के जीवन-दर्शन को बड़े पर्दे पर उतार रही ‘हनुमान अंश’’ की टीमआयुष मंत्री डॉ. दय
वाराणसी। बाबा के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश की टीम ने शनिवार को आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु से मुलाकात कर फिल्म की विषयवस्तु और निर्माण यात्रा की जानकारी दी। मंत्री ने टीम का सम्मान करते हुए फिल्म को युवा पीढ़ी को बाबा के विचारों से जोड़ने वाला प्रयास बताया। फिल्म की टीम ने मंत्री को बताया कि हनुमान अंश में नीब करोली बाबा के जीवन, उनके आध्यात्मिक दर्शन, प्रेम, करुणा और मानव सेवा के संदेश को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। बाबा के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों और विचारों को फिल्म के माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की कोशिश है। मुलाकात के दौरान मंत्री ने निर्माता विशाल चतुर्वेदी, गायक साधु तिवारी और कलाकार पीयूष नागौर को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed