फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Procession will come at Namo Ghat with band and baja, people will be able to take seven rounds amidst chantin

Varanasi: नमो घाट पर आएगी बैंड बाजा संग बरात, मंत्रोच्चार के बीच ले सकेंगे सात फेरे; ओपन एयर थियेटर की तैयार

Sat, 02 Dec 2023 02:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 02 Dec 2023 02:18 PM IST
सार

सैलानियों के लिए पसंदीदा जगह बन चुके नमो घाट के 1.6 एकड़ भूमि पर बहुउद्देशीय प्लेटफार्म पर सामाजिक आयोजन भी कराए जा सकते हैं। स्मार्ट सिटी ने घाट के कुछ हिस्से पर शुल्क निर्धारित करते हुए आयोजन कराने की मंजूरी दी है। इसमें सेमिनार, संवाद सहित अन्य सामूहिक आयोजनों के लिए समय के स्लॉट के अनुसार किराया तय किया गया है।

विज्ञापन
Procession will come at Namo Ghat with band and baja, people will be able to take seven rounds amidst chantin
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल, थल और नभ से जुड़े नमो घाट पर आने वाले दिनों में बैंड बाजा संग बरात भी आएगी। नवनिर्मित नमो घाट को शादी समारोह के साथ ही ओपन सेमिनार सहित अन्य आयोजनों के लिए ओपन एयर थियेटर के रुप में उपयोग करने की योजना है। फिलहाल कुछ आयोजनों के लिए घाट की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। स्कल्पचर के सामने बने स्टेज और स्टेयर सहित सामने की जगह आयोजन के लिए दी जा रही हैं।

विज्ञापन

सैलानियों के लिए पसंदीदा जगह बन चुके नमो घाट के 1.6 एकड़ भूमि पर बहुउद्देशीय प्लेटफार्म पर सामाजिक आयोजन भी कराए जा सकते हैं। स्मार्ट सिटी ने घाट के कुछ हिस्से पर शुल्क निर्धारित करते हुए आयोजन कराने की मंजूरी दी है। इसमें सेमिनार, संवाद सहित अन्य सामूहिक आयोजनों के लिए समय के स्लॉट के अनुसार किराया तय किया गया है। इसके साथ ही अब यहां शादी समारोह कराए जाने के प्रस्ताव पर विचार शुरू किया गया है। इसके लिए शुल्क तय करने की प्रक्रिया भी की जा रही है। यहां बता दें कि 11.5 एकड़ एरिया में विकसित नमो घाट को 35.83 करोड़ रुपये लागत से तैयार किया गया है। इस घाट के दूसरे चरण का काम भी अंतिम चरण में है और इसके बाद यह पहला ऐसा घाट होगा, जो जल, थल व नभ तीनों से जुड़ जाएगा। जाएगा। यहां दो हेलीपैड बनाए जा रहे हैैं।

विज्ञापन

सरकारी आयोजनों में भी लिया जाएगा किराया

नमो घाट पर होने वाले सरकारी आयोजनों का भी किराया लिया जाएगा। आगामी दिनों में होने वाले काशी तमिल संगमम के लिए बकायदा घाट की बुकिंग कराई गई है। इससे पहले 27 नवंबर को देव दीपावली के आयोजन के लिए पर्यटन विभाग ने स्मार्ट सिटी से इस घाट की बुकिंग कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमो घाट पर आयोजन के लिए स्थान और शुल्क निर्धारित किया गया है। घाट का विधिवत उदघाटन के बाद शहर के लोग भी आयोजनों के लिए इसकी बुकिंग करा सकेंगे। - कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed