{"_id":"6191674302e5745381782f5c","slug":"procession-led-by-guru-granth-sahib-and-panj-pyare-varanasi-news-vns622604025","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु ग्रंथ साहिब और पंज प्यारे की अगुवाई में निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु ग्रंथ साहिब और पंज प्यारे की अगुवाई में निकली शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुनानक देव महाराज के 552वें प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। गुुरु ग्रंथ साहिब और पंज प्यारे की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालु चल रहे थे। रास्ते भर गुरु ग्रंथ साहिब का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और स्कूली बच्चे हाथों में स्वच्छ काशी, सुंदर काशी का बैनर लेकर स्वच्छता का संदेश देते हुए चल रहे थे।
रविवार को गुरुद्वारा गुरुबाग से निकाली गई शोभायात्रा में गुरुग्रंथ साहिब के वाहन को फूलमालाओं एवं बिजली के झालरों से सजाया गया था। इस दौरान पंज प्यारे घुड़सवार, पैदल, गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंग्लिश मीडियम स्कूल गुरुबाग, इंग्लिश स्कूल शिवपुर के बच्चों के अलावा बैंड बाजे के साथ श्रद्धालु चल रहे थे। काशी की साध-संगत सड़क की सफाई-धुलाई करते हुए चल रही थी। शोभायात्रा लक्सा, गिरजाघर, नई सड़क, चेतगंज, लहुराबीर, मलदहिया, लाजपत नगर, नानक नगर, शास्त्री नगर, अशोक नगर, गांधी नगर, सिगरा चौराहा, रथयात्रा होते हुए शाम को गुरुद्वारे पहुंची।
रास्ते भर शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा के पहुंचने पर गुरुद्वारा गुरुबाग में पुष्प वर्षा एवं आरती कर भव्य स्वागत किया गया। गुरुद्वारे में शबद गायन, कीर्तन एवं अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। मुख्य ग्रंथी भाई बलजीत सिंह एवं महंत सिंह ने काशीवासियाें को शुभकामना दी और बताया कि 18 नवंबर और 19 नवंबर को दिन भर पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था भाई सतनाम सिंह श्री दरबार साहिब अमृतसर वाले एवं भाई सरबजीत सिंह पटना साहिब वाले शबद गायन कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।