{"_id":"64a57cadbaf65ecf0a084735","slug":"problem-of-hearing-and-speaking-will-go-away-even-in-old-age-successful-operation-in-bhu-hospital-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: अधिक उम्र में भी सुनने-बोलने की समस्या होगी दूर, बीएचयू अस्पताल में 29 वर्षीय गब्बर का सफल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: अधिक उम्र में भी सुनने-बोलने की समस्या होगी दूर, बीएचयू अस्पताल में 29 वर्षीय गब्बर का सफल ऑपरेशन
Wed, 05 Jul 2023 07:52 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 05 Jul 2023 07:52 PM IST
सार
अधिक उम्र में (किशोरावस्था के बाद) बोलने और सही तरीके से सुनने में समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है। बीएचयू के नाक, कान, गला विभाग में ऐसे मरीजों के इलाज की सुविधा है। बुधवार को एक ऐसे ही 29 साल के युवक गब्बर का डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में गब्बर का ऑपरेशन करने वाली टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिक उम्र में (किशोरावस्था के बाद) बोलने और सही तरीके से सुनने में समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है। बीएचयू के नाक, कान, गला विभाग में ऐसे मरीजों के इलाज की सुविधा है। बुधवार को एक ऐसे ही 29 साल के युवक गब्बर का डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया।
विज्ञापन
नाक, कान, गला रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विश्वंभर सिंह के नेतृत्व में गब्बर का सफल ऑपरेशन हुआ। प्रो. सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कई आपरेशन हो चुके हैं। गब्बर बचपन में सुन और बोल पाते थे, बाद में लीवर की गंभीर बीमारी के बाद बहरापन की समस्या हो गई। जांच में पाया गया कि इनकी सुनने की क्षमता पूर्ण रूप से चली गई है।
विज्ञापन
उनके इलाज के लिए (काकलेयर इम्प्लांट) की योजना बनी। डॉ. राजेश कुमार, डॉ. शिवा एस, डॉ. रामराज यादव, डॉ. शिशुपाल यादव, डॉ. अरुण, डॉ. राहुल, डॉ. जेफरी आदि ने ऑपरेशन किया। इलाज का खर्च राज्य सरकार ने उठाया।
विज्ञापन