{"_id":"61229caa8ebc3e79d7617a5b","slug":"problem-increasing-after-ganga-water-level-decreasing-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ से राहत, लेकिन बढ़ गईं ये परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ से राहत, लेकिन बढ़ गईं ये परेशानियां
Mon, 23 Aug 2021 12:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:21 AM IST
सार
अपर नगर आयुक्त देवीदयाल वर्मा ने बताया कि घाटों और मोहल्लों की सफाई कराई जा रही है। दवाओं का भी छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा सैनिटाइजेशन और कूड़ा उठान पर फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में गंगा में जलस्तर घटने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को बाढ़ से राहत तो मिल गई, लेकिन बाढ़ में बहकर आई सिल्ट और गाद से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। उधर, नगर निगम ने पंप लगाकर सिल्ट हटाने का काम शुरू कर दिया है। सफाई कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त देवीदयाल वर्मा ने बताया कि घाटों और मोहल्लों की सफाई कराई जा रही है। दवाओं का भी छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा सैनिटाइजेशन और कूड़ा उठान पर फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन
जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है। लोग घरों की सफाई करने में जुट गए है। हालांकि प्रभावित इलाकों में बिजली कटौती होने से लोगों को विषैले जानवरों का भय सता रहा। ढेलवरियां, सराय मोहाना, मारुति नगर, गंगोत्री विहार, हरिओम नगर, रत्नाकर विहार, गायत्री नगर, सत्यम नगर के निचले हिस्से में पानी लगा है। रमना इलाके में पानी कम होते ही किसान अपनी सब्जियों की फसल बचाने में जुट गए हैं। ज्यादातर सब्जियां डूबकर खराब हो गई।
विज्ञापन