फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pro Bihari Lal Sharma took responsibility of Vice Chancellor in sampurnanand sanskrit university

Varanasi: संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रो बिहारी लाल शर्मा ने संभाला कुलपति का जिम्मा, विकास के लिए मांगा सहयोग

Tue, 22 Aug 2023 03:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Aug 2023 03:24 PM IST
सार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।  कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी काशी में प्राचीन विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में सेवा देना परम सौभाग्य है। 

विज्ञापन
pro Bihari Lal Sharma took responsibility of Vice Chancellor in sampurnanand sanskrit university
संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने संभाला कुलपति का जिम्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कुलपति कार्यालय में उनके साथ पूर्व कार्यवाहक कुलपति प्रो. आनंद त्यागी और पूर्व स्थाई कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी भी मौजूद रहे। नई दिल्ली स्थित श्री लाल बहादुर राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ज्योतिष विभाग के प्रो. बिहारी लाल को कुलाधिपति ने संस्कृत विश्वविद्यालय का 37वां कुलपति नियुक्त किया है।

विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के बाद कुलपति ने कहा कि काशी में आना और सेवा का मौका मिलना बहुत बड़ा सौभाग्य है। सभी के सहयोग से विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। आगे कहा कि भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान की राजधानी के रूप में वैश्विक स्तर पर स्थापित काशी की लोकप्रियता को और ऊंचाई पर प्रतिस्थापित करने वाली यह देववाणी भाषा संस्कृत की संस्था है।
विज्ञापन


234 वर्षों  से यह देववाणी भाषा संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन में अनवरत संलग्न है। यहां के सभी आचार्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर उनके उत्कृष्ट क्षमता के अनुरूप इस संस्था के अभ्युदय एवं गौरव को प्रतिष्ठित किया जाएगा। यही मेरा लक्ष्य है। यहां सभी वर्गों की शक्ति एवं सहयोग से प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि यहां के प्रवेश कार्य समय पर पूर्ण हो तथा सत्र नियमित करने का प्रयास होगा। पठन-पाठन या अध्ययन-अध्यापन को सुचारू रूप से नियमित व्यवस्थित किया जाएगा। प्रो. बिहारी लाल शर्मा सोमवार को ही सपरिवार काशी पहुंचे थे। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed