फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka gandhi tweet on Sexual harassment victim and parents ate poison near SSP office varanasi

माता-पिता संग दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर, प्रियंका बोलीं- सीएम और मंत्रियों को शर्म आनी चाहिए

Tue, 24 Dec 2019 11:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Dec 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi tweet on Sexual harassment victim and parents ate poison near SSP office varanasi
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में सोमवार की दोपहर एसएसपी कार्यालय के पास सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी और उसके माता-पिता ने जहर खा लिया। सर्किट हाउस के सामने तीनों को उल्टी करते देख मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख तीनों को बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने तीनों की हालत स्थिर बताई है। अब इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी सरकार को घेरा है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'उप्र के हालात देखिए। सैकड़ों भयावह घटनाएं होने के बाद भी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार की तरफ से कोई हलचल नहीं दिखती है। उप्र के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शर्म आनी चाहिए। वो किस चीज का इंतजार कर रहे हैं? आप अपनी महिला नागरिकों को इंसाफ का भरोसा ही नहीं दे पा रहे हैं।'
विज्ञापन




पीड़िता के पिता के पास से बरामद दो पेज के पत्र के अनुसार सीओ कैंट, इंस्पेक्टर कैंट और पहड़िया चौकी इंचार्ज पर पैसे लेकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। लिखा है कि तीनों अधिकारी मुकदमे की धाराएं कम करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही बयान बदलने के लिए पीड़िता को धमकाते हैं। सब जगह गुहार लगाने के बावजूद भी प्रभावी कार्रवाई न होते देख तीनों जहर खाकर जान दे रहे हैं। तीनों की मौत के जिम्मेदार जमीर आलम, उत्कर्ष और विशाल हैं। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट थाने में बीते तीन नवंबर को एक किशोरी के अपहरण के आरोप में विशाल मौर्या और उत्कर्ष तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 13 नवंबर को किशोरी बरामद की गई तो उसने कलमबंद बयान दिया कि फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर उसे मुंबई ले जाया गया और होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसमें मानव तस्करी और जबरन देह व्यापार कराने वाले गिरोह की भी संलिप्तता है। किशोरी के बयान के आधार पर दर्ज मुकदमे में धाराएं और आरोपियों का नाम बढ़ाकर पुलिस ने पहले विशाल और फिर कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात टीटीई जमीर आलम को गिरफ्तार किया। जबकि उत्कर्ष की गिरफ्तारी होना बाकी है।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी पर कभी सिपाही बनाने तो कभी फिल्मों में काम दिलाने की बात कह कर बयान बदलने का दबाव पुलिस बनाती है। एसएसपी से लेकर सारे अधिकारियों और प्रदेश के मंत्री के यहां दो महीने से गुहार लगाने के बावजूद भी सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed