फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka Gandhi sent a Human Rights Commission letter on Bilariganj LathiCharge caa nrc protest

प्रियंका गांधी ने बिलरियागंज लाठीचार्ज पर मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र, पुलिस पर लगाए आरोप

Tue, 25 Feb 2020 09:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 Feb 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi sent a Human Rights Commission letter on Bilariganj LathiCharge caa nrc protest
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आजमगढ़ के बिलरियागंज दौरे के बाद 20 पन्नों का पत्र मानवाधिकार आयोग को भेजा है। इसमें आरोप लगाया है कि पुलिस की ओर से बेकसूर लोगों पर दंडनात्मक कार्रवाई की गई। इस संबंध में वीडियो भी सौंपे गए हैं। कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से गुहार लगाई है। इसकी जानकारी मंगलवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने 20 फरवरी को बिलरियागंज मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को 20 पन्नों का पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण आंदोलन चला रही महिलाओं पर बिना किसी चेतावनी के लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन


जांच की मांग को नकारते हुए पुलिस के दावों को स्वीकार किया जाना संवैधानिक प्रक्रिया पर हमला है। 12 सूत्री पत्रक में प्रियंका गांधी ने अपने 12 फरवरी के बिलरियागंज दौरे में महिलाओं से मिली जानकारी को आधार बनाया है। आरोप लगाया है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को भद्दी-भद्दी और संप्रदाय सूचक गालियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना की एसएचओ ज्ञानू प्रिया पर बलात्कार और यौन हिंसा की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। बिलरियागंज के एसएचओ मजोज कुमार सिंह का वीडियो क्लिप भी सौंपा गया है। ऐसे अधिकारियों पर कोई कार्रवाई न होने पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है।

मौलाना ताहिर मदनी की गिरफ्तारी का सवाल उठाया गया है। पत्रक में पुलिस हमले में घायल सरवरी बानो की मेडिकल रिपोर्ट और छह वर्षीय अनाबिया ईमान का भी जिक्र है। सलमान पुत्र जुल्फकार अहमद, यूसुफ पुत्र राशिद और अजमईन पुत्र हकीम का सवाल भी उठाया गया है। इन्हें नाबालिग होने के बावजूद अभी तक जमानत नहीं दी गई है। शाहनवाज आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और खुद प्रियंका गांधी इन मामलों पर नजर रख रही हैं। हर तरह की जरूरी मदद देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed