{"_id":"5d32f1008ebc3e6c935ceeea","slug":"priyanka-gandhi-reached-kashi-vishwanath-and-kaal-bhairav-temple-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धरना खत्म होते ही बाबा विश्वनाथ के दर पर पहुंचीं प्रियंका, काशी के कोतवाल के पास भी लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना खत्म होते ही बाबा विश्वनाथ के दर पर पहुंचीं प्रियंका, काशी के कोतवाल के पास भी लगाई हाजिरी
Sat, 20 Jul 2019 07:28 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 20 Jul 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ का दर्शन कर वापस आतीं प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को धरना खत्म करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचीं।
विज्ञापन
बता दें कि प्रियंका गांधी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचीं थीं। बीएचयू के ट्रामा सेंटर में सोनभद्र हत्याकांड में घायल हुए लोगों का हाल जानने गईं। इसके बाद सोनभद्र के उभ्भा गांव में खूनी संघर्ष में मारे गए आदिवासियों के परिजनों से मुलाकात करने जाने लगीं।
विज्ञापन
इस पर शुक्रवार को दिन में 11.55 बजे मिर्जापुर की रायनपुर पुलिस चौकी के सामने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया। जहां पर प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई थीं। एसडीएम के वाहन से चुनार गेस्ट हाउस ले जाई गईं प्रियंका सहित कांग्रेस के 10 नेताओं पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई। प्रियंका गांधी पीड़ितों के परिवार से मिलने की जिद पर धरने पर बैठ गईं थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
शनिवार को धरने के 26 घंटे बाद प्रियंका गांधी से जब हत्याकांड में मृत लोगों के परिजन मिले, तब जा कर प्रियंका गांधी ने अपना धरना समाप्त किया। इसके बाद चुनार किले से निकल कर प्रियंका गांधी काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर पर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने पुजारी शीतला प्रसाद, मोहित योगेश्वर और दीपक के आचार्यत्व में विधि-विधान से भैरव अष्टक पूजन किया। इसके बाद प्रियंका गांधी वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं।
