फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka gandhi reached kashi vishwanath and kaal bhairav temple in varanasi

धरना खत्म होते ही बाबा विश्वनाथ के दर पर पहुंचीं प्रियंका, काशी के कोतवाल के पास भी लगाई हाजिरी

Sat, 20 Jul 2019 07:28 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 20 Jul 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi reached kashi vishwanath and kaal bhairav temple in varanasi
काशी विश्वनाथ का दर्शन कर वापस आतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को धरना खत्म करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचीं। 

विज्ञापन


बता दें कि प्रियंका गांधी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचीं थीं। बीएचयू के ट्रामा सेंटर में सोनभद्र हत्याकांड में घायल हुए लोगों का हाल जानने गईं। इसके बाद सोनभद्र के उभ्भा गांव में खूनी संघर्ष में मारे गए आदिवासियों के परिजनों से मुलाकात करने जाने लगीं।
विज्ञापन


इस पर शुक्रवार को दिन में 11.55 बजे मिर्जापुर की रायनपुर पुलिस चौकी के सामने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया। जहां पर प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई थीं। एसडीएम के वाहन से चुनार गेस्ट हाउस ले जाई गईं प्रियंका सहित कांग्रेस के 10 नेताओं पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई। प्रियंका गांधी पीड़ितों के परिवार से मिलने की जिद पर धरने पर बैठ गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को धरने के 26 घंटे बाद प्रियंका गांधी से जब हत्याकांड में मृत लोगों के परिजन मिले, तब जा कर प्रियंका गांधी ने अपना धरना समाप्त किया। इसके बाद चुनार किले से निकल कर प्रियंका गांधी काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर पर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने पुजारी शीतला प्रसाद, मोहित योगेश्वर और दीपक के आचार्यत्व में विधि-विधान से भैरव अष्टक पूजन किया। इसके बाद प्रियंका गांधी वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed