फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka gandhi poster pasted by congress leader in varanasi

पीएम के संसदीय क्षेत्र में प्रियंका गांधी को लेकर चिपकाए गए पोस्टर, वाराणसी से चुनाव लड़ने की अपील

Sun, 27 Jan 2019 10:10 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 27 Jan 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi poster pasted by congress leader in varanasi
चस्पा पोस्टर - फोटो : amar ujala
अब तक राहुल गांधी की सलाहकार की भूमिका में रहीं प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आते ही हर कांग्रेसी उन्हें वाराणसी से चुनाव लड़ाने की मांग करने लगा है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह पोस्टर चिपकाए।
विज्ञापन


पोस्टर पर लिखा है ‘काशी की जनता करे पुकार, प्रियंका गांधी हों सांसद हमार’ , वी वांट प्रियंका। पोस्टर को दीवारों पर चस्पा करने वाले यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे ने बताया कि हम चाहते हैं कि वह वाराणसी से चुनाव लड़ें और देश में बदलाव लाएं।
विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा और महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर फैसले के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने प्रियंका को वाराणसी से उम्मीदवार बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल में डगर आसान नहीं

सूबे में अमेठी और रायबरेली संसदीय सीट पर सिमट चुकी कांग्रेस में प्रियंका की नई भूमिका से नरेंद्र मोदी के इर्द-गिर्द बह रही राजनीतिक बयार में बदलाव की आहट के बावजूद कांग्रेस के लिए पूर्वांचल की डगर आसान नहीं होगी।

दरअसल, पूर्वांचल में कुर्मी और राजभर दो ऐसी जातियां हैं, जो चुनाव परिणाम पर असर डालती हैं। भाजपा ने 2014 में इन दोनों जातियों के स्थानीय क्षत्रपों को साथ ला कर न केवल मतों का बिखराव रोका बल्कि सूबे की सियासत में नए जातीय समीकरण को साधा था। हालांकि इन दिनों भाजपा के अद (एस) और सुभासपा से रिश्ते पहले जैसे नहीं हैं।

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भाजपा से नाराज हैं, जबकि अद (एस) भी 2019 के चुनाव में सीटों को लेकर भाजपा पर दबाव बनाए हुए है। ऐसे में टीम प्रियंका इसका सियासी फायदा लेने से चूकना नहीं चाहेगी।

जानकार मान रहे हैं कि  अगर प्रियंका बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ ही भाजपा से नाराज चल रहे ब्राह्मणों व अगड़ी जातियों को अपने पाले में लाने में कामयाब हो गईं तो सपा-बसपा गठबंधन के परंपरागत दलित-मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी भी कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed