फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Private school teacher commits suicide by cut off from train in varanasi

Varanasi: प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Sat, 13 May 2023 06:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 May 2023 06:39 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के जफराबाद गांव के सामने एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पारिवारिक विवाद में आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। शिक्षिका की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी।

विज्ञापन
Private school teacher commits suicide by cut off from train in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के जफराबाद गांव के सामने एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है। पारिवारिक विवाद में आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। शिक्षिका की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी।

विज्ञापन


पहाड़ी मंडुवाडीह निवासी संदीप पटेल की पत्नी निशा वर्मा (30) एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। शनिवार को स्कूल से निकलने के बाद निशा स्कूटी से जफराबाद गांव के सामने रेलवे ट्रैक के पास पहुंची। स्कूटी को स्टैंड पर लगाने के बाद मोबाइल, पायल, घड़ी उतारकर डिग्गी में रखी। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर रोहनिया एसीपी विदुष सक्सेना और प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। आरपीएफ ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतिका के पिता राजेंद्र प्रसाद बीएलडब्लू के कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया मेरी बेटी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व पहाड़ी गांव के संदीप पटेल के साथ हुई थी। संदीप बीएचयू में कर्मचारी हैं। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था।

तीन बच्चों के पिता ने फंदा लगाकर जान दी

आदमपुर क्षेत्र के चौहट्टा निवासी राजकुमार गुप्ता (48) ने शनिवार को फंदा लगा कर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची आदमपुर थाने की पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से नीचे उतारा। राजकुमार की आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। राजकुमार के छोटे भाई मनोज ने बताया कि भैया शुक्रवार की रात परिवार के लोगों के साथ खाना खाए और अपने कमरे में चले गए। शनिवार की सुबह 10 बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं आए तो आवाज दी गई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

विज्ञापन

खिड़की से जब लोगों ने अंदर झांका तो राजकुमार रोशनदान के सहारे साड़ी के फंदे से लटके दिखे। परिजनों ने बताया कि राजकुमार करीब दो साल से आर्थिक तंगी के कारण परेशान थे। राजकुमार ने काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप दुकान ली थी, लेकिन उसे खोल नहीं पाए थे। कुछ दिन पहले राजकुमार की पत्नी राशि अपने मायके गोला दीनानाथ गई थी। वहीं ,राजकुमार की दो बेटियां स्तुति और ख्याति बेंगलुरु में रहकर प्राइवेट नौकरी करती हैं। छोटा बेटा वंश पढ़ाई कर रहा है। राजकुमार की मौत की सूचना पाकर पत्नी राशि घर पहुंची तो पति का शव देख कर बेसुध हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed