फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   private schhol will be closed on seven april in all over india

RTE के खिलाफ सात अप्रैल को देश भर के प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद

Fri, 06 Apr 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 06 Apr 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
private schhol will be closed on seven april in all over india
नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) के आह्वान पर सात अप्रैल को देश भर के निजी विद्यालय बंद रहेंगे। शिक्षा बचाओ अभियान के तहत देश भर के निजी विद्यालयों के संचालक, प्रिंसिपल, अध्यापक दिल्ली के रामलीला मैदान में एकजुट हो रहे हैं।
विज्ञापन


नीसा की यह पहल देश भर के निजी विद्यालयों के प्रति सरकार की दमनकारी और नियंत्रणकारी नीतियों के खिलाफ सामूहिक आवाज उठाने के लिए की गई है। इस अभियान में भागीदारी करने के लिए स्कूल अपनी रणनीति भी तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जो विद्यालय दिल्ली में अपना प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे, वो अपने स्कूलों में ही बैनर टांगकर और स्कूल बंद कर इस अभियान को अपना समर्थन देंगे। 
उधर कॉन्वेंट स्कूलों द्वारा सात को बंदी करने के फैसले पर अभिभावकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गैर जिम्मेदाराना ठहराया है।

उनका कहना है कि विद्यालय भले ये दावा कर रहे हों कि उनका ये अभियान शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने और शिक्षकों के मान सम्मान के लिए है लेकिन सच्चाई ये है कि वो आरटीई के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साझा संस्कृति मंच के वल्लभ पांडेय का कहना है कि निजी स्कूल भले स्वयं को चैरिटेबल संस्था कहते हों लेकिन असल में वो व्यवसाय कर रहे हैं।

आरटीई के दाखिले न लेना पड़े इसके लिए शिक्षा विभाग की मिलीभगत से वो सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं जो कि गैर संवैधानिक है। रही बात बच्चों को एजूकेशन वाउचर देने कि तो वो संवैधानिक व्यवस्था के मूल भावना के खिलाफ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed