फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal suspended for misappropriation of government money

सरकारी पैसे के हेर फेर मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित

Fri, 17 Jun 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Principal suspended for misappropriation of government money
सरकारी पैसे का हेर फेर करने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आराजीलाइन विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय शहंशाहपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय शहंशाहपुर के बच्चाें के यूनीफार्म के लिए विद्यालय की प्रबंध समिति के खातों में करीब दो लाख रुपये थे। शिकायत मिली थी सरकारी पैसों का प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह मनमाने तरीके से खर्च किया। शिकायतों की जांच में पता चला की वर्ष 2020 में दिनेश ने समिति के खाते से लाखों रुपये अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर किया। इसके अलावा बच्चों के यूनिफार्म के नाम पर कई बार हजारों रुपयों की हेराफेरी की गई है। बड़ागांव, हरहुआ और सेवापुरी के खंड शिक्षा अधिकारियों की तीन सदस्यीय जांच समिति के रिपोर्ट के आधार विद्यालय प्रबंध समिति की खातों से मनमाने तरीके से पैसे निकाले जाने और पत्नी और स्वयं के खाते ट्रांसफर करने, वित्तीय अनियमिताओं और गबन करने का मामला सामने आया। जिसके आधार पर दिनेश को निलंबित कर दिया गया है। आगे मामले की जांच के लिए काशी विद्यापीठ, चोलापुर और पिंडरा के खंड शिक्षा अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed