फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal protest voice recorders establishment at examination center

यूपी बोर्डः परीक्षा केंद्र पर वायस रिकार्डर लगाए जाने के विरोध में उतरे प्रधानाचार्य, यह है कारण

Tue, 11 Sep 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 11 Sep 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
Principal protest voice recorders establishment at examination center
demo pic
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा नकल विहीन कराने के उद्देश्य से केंद्रों पर वायस रिकार्डर लगाए जाने के शासन के फैसले का प्रधानाचार्यों ने विरोध किया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में इस पर आपत्ति जताते हुए प्रधानाचार्यों ने बिना शासन से धन मिले रिकार्डर लगवाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


बनारस के भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशिया लाइन में डॉ. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शासन के फैसले पर चर्चा हुई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि पिछले साल शासन के निर्देश पर ही निजी स्रोत से किसी तरह केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया, जिसका भुगतान अभी भी नहीं हो चुका है।
विज्ञापन


अब वायस रिकार्डर लगवाने में भी बड़ी धनराशि खर्च होगी जो विद्यालय के निजी स्रोत से लगवाना संभव नहीं है। डॉ. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि यदि पिछले साल सीसीटीवी कैमरा के साथ ही वायस रिकार्डर लगवाने का आदेश होता तो दुबारा भार नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्यों ने एक स्वर से इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे में शासन के निर्देश का अनुपालन करना संभव नहीं होगा। परिषद की बैठक में संसाधन विहीन विद्यालयों पर इस तरह के निर्देशों को औचित्यहीन बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed