{"_id":"5b97c9f6867a557eb0417b5d","slug":"principal-protest-voice-recorders-establishment-at-examination-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः परीक्षा केंद्र पर वायस रिकार्डर लगाए जाने के विरोध में उतरे प्रधानाचार्य, यह है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः परीक्षा केंद्र पर वायस रिकार्डर लगाए जाने के विरोध में उतरे प्रधानाचार्य, यह है कारण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 11 Sep 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा नकल विहीन कराने के उद्देश्य से केंद्रों पर वायस रिकार्डर लगाए जाने के शासन के फैसले का प्रधानाचार्यों ने विरोध किया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में इस पर आपत्ति जताते हुए प्रधानाचार्यों ने बिना शासन से धन मिले रिकार्डर लगवाना मुश्किल होगा।
बनारस के भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशिया लाइन में डॉ. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शासन के फैसले पर चर्चा हुई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि पिछले साल शासन के निर्देश पर ही निजी स्रोत से किसी तरह केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया, जिसका भुगतान अभी भी नहीं हो चुका है।
अब वायस रिकार्डर लगवाने में भी बड़ी धनराशि खर्च होगी जो विद्यालय के निजी स्रोत से लगवाना संभव नहीं है। डॉ. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि यदि पिछले साल सीसीटीवी कैमरा के साथ ही वायस रिकार्डर लगवाने का आदेश होता तो दुबारा भार नहीं पड़ता।
विज्ञापन
प्रधानाचार्यों ने एक स्वर से इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे में शासन के निर्देश का अनुपालन करना संभव नहीं होगा। परिषद की बैठक में संसाधन विहीन विद्यालयों पर इस तरह के निर्देशों को औचित्यहीन बताया गया।