फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal found running primary school private school in varanasi BSA suspended

वाराणसी: प्राथमिक विद्यालय में अपना स्कूल चलाते मिले प्रधानाध्यापक, बीएसए ने किया निलंबित 

Wed, 13 Oct 2021 12:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 13 Oct 2021 12:25 AM IST
सार

निरीक्षण के दौरान बीएसए प्राथमिक विद्यालय मुर्दी पहुंचे जहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनुपस्थित रहे। कंपोजिट विद्यालय परसादपुर में दो सहायक अध्यापक व एक अनुदेशक गैर हाजिर थे। जिसके बाद अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक दिया।

विज्ञापन
Principal found running primary school private school in varanasi BSA suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने मंगलवार को पिंडरा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित रहे। वहीं बीएसए के निरीक्षण में ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चमरू का मामला सामने आया जहां अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा अपना विद्यालय संचालित करने की शिकायत की। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बीएसए प्राथमिक विद्यालय मुर्दी पहुंचे जहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनुपस्थित रहे। कंपोजिट विद्यालय परसादपुर में दो सहायक अध्यापक व एक अनुदेशक गैर हाजिर थे। जिसके बाद अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गरथमा में दो सहायक अध्यापक मंगलवार के साथ ही सोमवार को भी विद्यालय नहीं आए थे। विद्यालय उपस्थिति पंजिका में इसे दर्ज नहीं किया गया। 
विज्ञापन


इसको देखते हुए विद्यालय से अनुपस्थित दोनों शिक्षकों का अक्तूबर माह का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय चमरू का निरीक्षण के दौरान विद्यालय का कोई स्टॉफ मौजूद नहीं था। इस दौरान विद्यालय के अभिभावकों द्वारा शिकायत की गई कि प्रधानाध्यापक देवी दयाल सिंह निजी विद्यालय संचालित करते है। जिसके बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर अनुपस्थित स्टॉफ का वेतन रोक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed