फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prince Yakub said that ram mandir construction in ayodhya

बहादुर शाह जफर के वंशज प्रिंस याकूब बोले, अयोध्या में रामलला होंगे विराजमान

Mon, 26 Mar 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 26 Mar 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Prince Yakub said that ram mandir construction in ayodhya
प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तूसी - फोटो : अमर उजाला
बनारस पहुंचे मुगल साम्राज्य के आखिरी शासक बहादुर शाह जफर के छठे वंशज प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तूसी ने कहा कि राममंदिर का निर्माण जल्द होगा। अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे।
विज्ञापन


मैं खुद एक सुन्नी मुसलमान हूं। ईमान बताता है कि जिस देश में रहो वफादारी करो। मीरबाकी की हरकत के लिए काशी की जनता से माफी मांगी। संघ के साथ सुन्नी सोशल फोरम पर काम करेंगे और इंशाअल्लाह राम मंदिर जहां था वही बनवाएंगे।
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण सहयोग मंच और राष्ट्रीय एकता मिशन की ओर से श्रीराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार को वरुणा घाट किनारे संगीतमय सुंदरकांड और रामकथा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रिंस तूसी ने एमआईएम के ओवैसी को जोकर कहा। कहा भड़काऊ भाषण देकर देश को बांटता है। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कथावाचक पंडित नवीन महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा सिर्फ कथा नहीं विश्व कल्याण का मोक्ष द्वार है। आरएसएस के प्रचारक महंत मुरारीदास महाराज ने कहा कि आने वाले दिनों में राममंदिर के लिए जन जागरूकता रैली निकाली जाएगी।


मंच के काशी प्रांत के संयोजक ठाकुर अभिनव सिंह ने कहा कि इस आंदोलन की शुरुआत करें और भव्य राम मंदिर बनवाएं। इस मौके पर राम मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed