फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister was overwhelmed to see the grandeur of Swarved Mahamandir

स्वर्वेद महामंदिर की भव्यता देख अभिभूत हुए प्रधानमंत्री

Wed, 15 Dec 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister was overwhelmed to see the grandeur of Swarved Mahamandir
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े योग साधना केंद्र को देख अभिभूत नजर आए। सात तलों के इस महामंदिर में एक साथ 20 हजार साधक योग और ध्यान कर सकेंगे। यह विश्व के सबसे बड़े साधना केंद्रों में प्रमुख है। महामंदिर की दीवारों पर स्वर्वेद के दोहे श्वेत मकराना संगमरमर पर उकेरे गए हैं। फर्श एवं दीवारों पर तीन लाख वर्गफ ीट श्वेत संगमरमर एवं बाहरी आवरण पर तीन लाख घनफीट नक्काशीदार गुलाबी सैंड स्टोन का उपयोग हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को तीन बजे प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर विहंगम संत समाज के मंच के बगल में उतरा। इसके बाद पीएम सीधे स्वर्वेद महामंदिर धाम परिसर में गए। प्रधानमंत्री ने महामंदिर की प्रदक्षिणा कर प्रथम तल पर अमर स्वतंत्रता सेनानी, अनंत सद्गुरु सदाफलदेव महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने महामंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया। दर्शन के बाद कार्यक्रम मंच पर पहुंचे। जयकारों के बीच प्रधानमंत्री 4:45 बजे वापस रवाना हुए। विहंगम योग का कार्यक्रम 15 दिसंबर को 5101 कुंडीय वैदिक महायज्ञ, संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज द्वारा स्वर्वेद सत्संग अमृत एवं सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव महाराज की अमृतवाणी के साथ समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed