फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister's dream project HRIDAY Varanasi Dargah starts shining

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट से चमकने लगी बनारस की ये चर्चित दरगाह

Mon, 15 May 2017 04:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 15 May 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's dream project HRIDAY Varanasi Dargah starts shining
चंदन शहीद की दरगाह - फोटो : अमर उजाला

हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन योजना (हृदय) के तहत काशी की धरोहरों और ऐतिहासिक स्थलों को संवारने की मुहिम गति पकड़ने लगी है। इस योजना के जरिए मजारों और दरगाहों का भी कायाकल्प करने की तैयारी है।

विज्ञापन


राजघाट स्थित चंदन शहीद की दरगाह को चमकाने का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही सलापुर स्थित गाजी मियां और अलवी शाह की मजार को भी संरक्षित कराया जाएगा।  नगर निगम की देखरेख में संचालित इस योजना के तहत 81 धरोहरों का चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


धरोहरों को संवारने और संरक्षित करने पर कुल 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। चंदन शहीद की दरगाह पर योजना के तहत गेट बनाने, पत्थर लगाने के अलावा बाउंड्री की मरम्मत कराई जाएगी। पेयजल और प्रकाश के इंतजाम दुरुस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलारपुर में गाजी मियां और अलवी शाह की मजार को भी संवारने की तैयारियां कर ली गई हैं। जल्द ही इन दोनों स्थानों पर भी काम शुरू कराया जाएगा।

संवरेगा उस्ताद का आवास

शहनाई के बादशाह भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के आवास को भी ‘हृदय’ से भव्यता दी जाएगी। उनके आवास को काशी में शहनाई की पहचान के रूप में विकसित करने की योजना है। साहित्यकार जयशंकर प्रसाद, हजारी प्रसाद, आचार्य रामचंद्र शुक्ल के आवासों के अलावा नेपाली मंदिर, गुरुद्वारा को भी योजना के तहत संवारा जाएगा।



पार्श्वनाथ जन्मभूमि, तिलभांडेश्वर, आदिकेशव घाट, तुलसी मानस मंदिर, भारत माता मंदिर को भी धरोहर के रूप में संरक्षित करने की तैयारी है। इनमें अधिकतर स्थानों पर काम शुरू करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed