{"_id":"8f6ba100caac7e3ddce2b620d6d35247","slug":"prime-minister-s-arrival-time-changed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला पीएम के आगमन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला पीएम के आगमन का समय
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी।
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को डीरेका में लगभग 15 हजार विकलांगों को ट्राइ साइकल और व्हील चेयर सहित उनकी जरूरत के उपकरण बांटेंगे। विकलांगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री के आगमन के प्रोटोकाल में फिर बदलाव किया गया है। अब प्रधानमंत्री अब सुबह 10:15 की बजाय 11:15 बजे यहां आएंगे। तीसरी बार संशोधित हुआ प्रोटोकाल गुरुवार को प्रशासन को प्राप्त हो गया। इसके साथ ही, पीएम के आगमन से जुड़ी तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की मशक्कत और तेज हो गई है। रायफल क्लब में डीएम राजमणि यादव और कमिश्नरी में मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
संशोधित प्रोटोकाल के अनुसार प्रधानमंत्री काशी में दो घंटे 35 मिनट ही रहेंगे लेकिन आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। पहले प्रधानमंत्री सवा दस बजे आने वाले थे और अब सवा 11 बजे आएंगे। वापसी अपराह्न 1:50 बजे होगी। दरअसल कार्यक्रम स्थल डीरेका में विकलांगों को सवा दस बजे तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन को सुबह छह बजे से ही जुट जाना पड़ता। ठंड के मौसम और विकलांगों की सहूलियत को ध्यान में रखकर आगमन कार्यक्रम में यह बदलाव किया गया है।
इससे विकलांगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने में प्रशासन को सहूलियत होगी।
शुक्रवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन वीडियो कांफ्रेंसिंग से इसकी समीक्षा करेंगे। इसी दिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के जन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त सचिव अवनीश अवस्थी यहां आएंगे। उसके बाद एलिम्को के अधिकारियों के साथ यहीं कैंप करेंगे। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि कानपुर से सभी उपकरण यहां लाए जा चुके हैं।