फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister of nepal Sher Bahadur Deuba Visit Varanasi Police Commissioner draws blueprint for security arrangements

वाराणसी आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री: सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस आयुक्त ने खींचा खाका, अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी

Wed, 30 Mar 2022 03:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 30 Mar 2022 03:43 PM IST
सार

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा तीन अप्रैल को वाराणसी आएंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने नेपाल के प्रधानमंत्री की वाराणसी यात्रा के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
Prime Minister of nepal Sher Bahadur Deuba Visit Varanasi Police Commissioner draws blueprint for security arrangements
वाराणसी पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों संग की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा  एक से तीन अप्रैल के भारत दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में आधिकारिक मुलाकातों के अलावा शेर बहादुर देउबा तीन अप्रैल को वाराणसी भी आएंगे।  एक दिनी दौरे में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और ललिता घाट स्थित पशुपति नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

विज्ञापन


नेपाल के प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन के मद्दनेजर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बुधवार को पुलिस टीम के साथ बैठक कर सुरक्षा का खाका खींचा और सुरक्षा के उपायों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।  भीड़ प्रबंधन, निर्बाध यातायात, पार्किंग, बैरियर, रुट डायवर्जन, फ्लीट व्यवस्था, पुलिस व्यवस्थापन और ब्रीफिंग इत्यादि पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

भारत- नेपाल संबंध होंगे और बेहतर

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट पर नेपाल के प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री के बनारस आगमन के संबंध में अभी कोई प्रोटोकॉल नहीं आया है, लेकिन तैयारी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि भारत नेपाल के बीच कुछ समय से चल रहे विवाद के बीच भारत नेपाल संबंध एक बार दोबारा पटरी पर आने की ओर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल प्रधानमंत्री बने शेर बहादुर देउबा 

Prime Minister of nepal Sher Bahadur Deuba Visit Varanasi Police Commissioner draws blueprint for security arrangements
नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा - फोटो : ANI

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा का भारत में यह लंबे समय के बाद दौरा हो रहा है। वर्ष 2017 के बाद वह  भारत आ रहे हैं। जुलाई 2021 में वह नेपाल के प्रधानमंत्री बने थे। उसके पूर्व केपी शर्मा ओली के नेपाल के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत और नेपाल के बीच पारस्परिक संबंधों में दूरी आ गई थी।

13 जुलाई 2021 को ओली के पीएम पद से हटने के बाद शेर बहादुर देउबा ने नेपाल में पीएम की कुर्सी संभाली थी। उसके बाद से ही भारत से नेपाल के संबंधों के नए सिरे से बहाली की उम्मीद जगी थी।

 पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है पशुपति नाथ का मंदिर

Prime Minister of nepal Sher Bahadur Deuba Visit Varanasi Police Commissioner draws blueprint for security arrangements
ललिता घाट पर स्थित भगवान पशुपति नाथ का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के ललिता घाट पर बना पशुपति नाथ का मंदिर भी नेपाली शैली की होने की वजह से नेपाल और वहां के पर्यटकों को आकर्षित करता है। नेपाली बौद्ध भी सारनाथ आते रहते हैं। इसके अतिरिक्त भी काशी विश्वनाथ और पशुपतिनाथ के बीच प्राचीन काल से संबंध हैं। गंगा और बागमती नदी का गहरा नाता है। इस लिहाज से नेपाली पीएम का काशी दौरा दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने में मददगार साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed