फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister Narendra Modi will inaugurate three day convention in Varanasi

PM Modi Varanasi Visit: आज पीएम करेंगे अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन, देर रात केंद्रीय मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

Thu, 07 Jul 2022 09:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 07 Jul 2022 09:15 AM IST
सार

आज वाराणसी आ रहे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे। देर रात केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will inaugurate  three day convention in Varanasi
तैयारियों का जायजा लेते धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI

विस्तार

शिक्षा मंत्रालय के तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम से नई शिक्षा नीति का रोड मैप तैयार होगा। 2020 में बनी नीति के लागू होने के बाद अभी शिक्षण संस्थानों में किस तरह की कठिनाइयों, सुधार पर शिक्षामंत्री की मौजूदगी में शिक्षाविद विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही सुझावों को साझा भी करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय समागम का उद्घाटन करेंगे। देर रात केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वाराणसी में रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अंतिम समय की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय के सात से नौ जुलाई तक समागम में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और बीएचयू सह आयोजक हैं। सात से नौ जुलाई तक समागम में नई शिक्षा नीति से जुड़े अलग-अलग बिंदुओं पर विश्वविद्यालयों के कुलपति, आईआईटी निदेशक, आईआईएम सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविद चर्चा करेंगे। कुछ बड़े संस्थानों की ओर से अब तक शिक्षा नीति को लागू करने की रणनीति, तौर-तरीकों और सफलता की गाथाओं को भी साझा किया जाएगा। कुलपति, निदेशक को प्रस्तुतिकरण का भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामंत्री, यूजीसी चेयरमैन पहुंचे काशी

Prime Minister Narendra Modi will inaugurate  three day convention in Varanasi
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय समागम - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय शिक्षा समागम में भाग लेने के लिए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, यूजीसी चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार सहित कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति, आईआईटी के निदेशक बुधवार शाम काशी पहुंच गए हैं। कई अतिथि तो बीएचयू कैंपस स्थित एलडी गेस्ट हाउस में रुके हैं तो कुछ अतिथियों के ठहरने के लिए कैंटोंमेंट स्थित होटल के साथ ही गेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई है। 

धर्मेंद्र प्रधान ने लिया तैयारियों का जायजा
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वाराणसी में रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अंतिम समय की तैयारियों का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे।

तीन दिन में 11 सत्रों में होगी चर्चा 

पहला दिन : सात जुलाई - एक सत्र-शिक्षा समागम का उद्घाटन, बहुविषयक और समग्र शिक्षा।
दूसरा दिन : आठ जुलाई - सात सत्र-अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का क्षमता निर्माण, गुणवत्ता, रैंकिंग और प्रात्यायन। डिजिटल सशक्तिकरण और ऑनलाइन शिक्षा, समान और समावेशी शिक्षा, भारतीय भाषाओं और भारतीय ज्ञान प्रणाली को प्रोत्साहन, एनईपी 2020 के क्रियान्वयन की सफलताएं और सर्वोत्तम अभ्यास।
तीसरा दिन : नौ जुलाई - तीन सत्र - कौशल विकास और रोजगार योग्यता, शिक्षा का अंतर राष्ट्रीयकरण और एनईपी 2020 के क्रियान्वयन की सफलताएं और सर्वोत्तम अभ्यास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed