फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prime Minister Narendra Modi will come to Varanasi on 12 November

पीएम मोदी 12 नवंबर को आएंगे काशी, देव दीपावली और गुरु नानक प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम में होंगे शामिल

Tue, 29 Oct 2019 04:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Oct 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will come to Varanasi on 12 November
सांकेतिक तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को काशी आएंगे। प्रधानमंत्री यहां गुरु श्री नानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव और देव दीपावली के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पीएम के आगमन की सूचना पर सिख समाज ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने दीपावली पर मन की बात कार्यक्रम में बनारस के गुरुबाग स्थित गुरुद्वारे का जिक्र किया और 12 नवंबर को काशी आगमन के संकेत दिए। इसके बाद ही पीएमओ ने प्रधानमंत्री के काशी दौरे की सूचना भी दी है। 
विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक काशी के ऐतिहासिक देव दीपावली के साथ ही प्रधानमंत्री गुरु श्री नानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल इस बार सिख समाज पूरे विश्व में 550 वें प्रकाशोत्सव को धूमधाम से मना रहा है। गुरु नानक देव बनारस के गुरुद्वारे में आए थे। उनके पदचिह्न भी यहां हैं। 

ऐसे में 12 नवंबर को गुरुबाग स्थित गुरुद्वारे में भी भव्य आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी सुखविंदर सिंह ने काशी के सांसद और प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है और कहा कि मन की बात में उन्होंने दिल की बात कही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed