फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prime minister modi will visit varanasi very first time after win

UP में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार काशी आ रहे पीएम मोदी

Tue, 12 Sep 2017 03:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 12 Sep 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
prime minister modi will visit varanasi very first time after win
पीएम - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में पहली बार आएंगे। इसके पूर्व वह विधानसभा चुनाव के दौरान 4 से 6 मार्च तक बनारस में रहे थे। उनकी मौजूदगी के चलते जिले की सभी आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा जीती।
विज्ञापन


पीएम को उनके जन्मदिन यानी 17 सितंबर को कम से कम एक हजार स्थानों पर कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान चलाएंगे। रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पीएम करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो 22 को पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के लिए मंगलवार को लखनऊ में बैठक बुलाई गई हैं। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा वाराणसी के दोनों मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और अनिल राजभर भी शामिल होंगे। इसमें लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आराजीलाइन से मिली जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को शाहंशाहपुर गांव में आयोजित पशुधन मेला एवं प्रदर्शनी में पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर यहां पर 1000 से अधिक पशु लाने की योजना है।

राजातालाब की उपजिलाधिकारी ईशा दुहन पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को शाहंशाहपुर के प्रदर्शनी और मेला स्थल का निरीक्षण करेंगी। शाहंशाहपुर में राजकीय कृषि एवं पशुधन प्रक्षेत्र है। यहां गंगातीरी नस्ल की गाय आजादी के बाद से ही संरक्षित और संबंर्धित हो रही है।
 

संभावित लोकार्पण और शिलान्यास

prime minister modi will visit varanasi very first time after win
मोदी - फोटो : self
ये परियोजनाएं हो सकती हैं लोकार्पित
सामने घाट रामनगर व बलुआ घाट (चंदौली) गंगा पुल
कज्जाकपुरा व गरथौली विद्युत उपकेंद्र
मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र, बीएचयू
ट्रेड फैसिलिटी सेंटर बड़ा लालपुर
आराजीलाइन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

इनका हो सकता है शिलान्यास
1804 बचे पात्र किसानों को कर्जमाफी प्रमाणपत्र वितरण
रमना में 50 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
अमृत योजना के तहत सीवेज/पेयजल
स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम के सात पार्कों का सुंदरीकरण 
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को आवास आवंटन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed