{"_id":"59c68d5b4f1c1bac688b613f","slug":"prime-minister-modi-rally-protest-by-shikshamitra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में पीएमः पुलिस और खुफिया एजेंसियों से हुई बड़ी चूक, SPG ने सुनाई खरीखोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में पीएमः पुलिस और खुफिया एजेंसियों से हुई बड़ी चूक, SPG ने सुनाई खरीखोटी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
शाहंशाहपुर में सभा के दौरान हंगामा और नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को खुफिया एजेंसियों और पुलिस अधिकारियों की बड़ी चूक सामने आई। पूरे खुफिया तंत्र को धता बताते हुए शाहंशाहपुर में पीएम की सभा के दौरान पहले तो पूर्वांचल राज्य की मांग लेकर महिलाएं मंच के सामने आकर नारेबाजी करने लगीं।
इसके बाद पंडाल में मौजूद शिक्षामित्र नारेबाजी करने लगे। स्थिति नियंत्रित न होते देख 37 शिक्षामित्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इससे पहले पीएम का हेलीकॉप्टर डीरेका से जैसे ही शाहंशाहपुर के लिए उड़ा, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी रफूचक्कर हो गए और गेस्ट हाउस में आम लोग घुसने लगे।
एसपीजी ने सभी को बाहर कर पुलिस अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था में सामने आई इन खामियों को केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने गंभीरता से लिया है। माना जा रहा है कि इन कमियों का खामियाजा जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
शाहंशाहपुर में प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान शिक्षामित्रों के हंगामे और नारेबाजी को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
अधिकारी इसी बात को लेकर परेशान रहे कि आखिरकार इतनी सघन जांच और तस्दीक के साथ ही खुफिया इकाइयों के इनपुट के बावजूद शिक्षामित्र सभा में कैसे आ गए। पुलिस के अलावा भाजपा कार्यकर्ता भी शिक्षामित्रों पर नजर रखे हुए थे लेकिन हंगामा और शोरशराबा होने से कोई रोक नहीं सका।

सुरक्षा घेरा तोड़ मंच के सामने पहुंचीं तीन महिलाएं
प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
शाहंशाहपुर में पीएम का भाषण शुरू होने के करीब दस मिनट बाद ही तीन महिलाएं सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मंच के सामने पहुंच गई। महिला पुलिस उन्हें लेकर किसी तरह बाहर निकली ही थी कि उसी समय पंडाल में मौजूद शिक्षामित्र नारेबाजी करने लगे।
वे पीएम और सीएम से न्याय की मांग कर रहे थे और प्रदेश सरकार के 10 हजार के मानदेय की घोषणा से नाराजगी जता रहे थे। शोरशराबा बढ़ने लगा तो रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह एवं कुछ भाजपा नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
डीएम-एसएसपी मौके पर आए और पुलिस ने शिक्षामित्रों को हिरासत में लिया तो माहौल सामान्य हुआ। हालांकि पीएम मोदी ने अपना भाषण जारी रखा। एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षामित्रों को जेल भेजा जाएगा।
उधर, इससे पहले डीरेका गेस्ट हाउस से निकलकर पीएम मोदी हेलीपैड से शाहंशाहपुर के लिए रवाना हुए तो सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर भाग निकले। इसी दौरान कई लोग डीरेका गेस्ट हाउस में घुस गए। इस पर एसपीजी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सभी को बाहर किया।
ताकीद की कि जब तक पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच जाते हैं तब तक वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी जारी रहेगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की लापरवाही की जानकारी एसपीजी ने अपने अधिकारियों को दी।