फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prime minister modi may visit varanasi in navratri or diwali

नवरात्र में नहीं तो दीपावली पर अपने संसदीय क्षेत्र आएंगे PM , देंगे 'सरप्राइज गिफ्ट'

Mon, 11 Sep 2017 05:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 11 Sep 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
prime minister modi may visit varanasi in navratri or diwali
पीएम आगमन के मद्देनजर चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी के सितंबर में काशी आगमन की तैयारी चल रही है। हालांकि पीएम के नवरात्र में यहां आने की  संभावना 50-50 है। इधर बीच पीएम नहीं आए तो फिर दीपावली के आस पास आएंगे और उसी दौरान काशी वासियों को कोई नया उपहार देंगे। जिसे अभी गुप्त रखा गया है।
विज्ञापन


 बीते दिनों केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बनारस दौरे पर आए थे तो उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि पीएम को जन्मदिन पर काशीवासियों की ओर से उपहार के रूप में स्वच्छता अभियान चलाए। इसके बदले वे पीएम से रिटर्न गिफ्ट मांगेंगे।
विज्ञापन


हो सकता है यह उपहार नवरात्र नहीं तो दीपावली पर मिलना तय है। पीएम के आने के कार्यक्रम की सुगबुगाहट बीते 15 दिन पहले हुई थी। इधर बीच पार्टी और सरकार की ओर से उनके आगमन को लेकर कोई संकेत नहीं मिले हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 21 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 को पंडित दीनदयाल जयंती देश भर में मनाई जाएगी। ऐसी दशा में 25 को पीएम आ सकते हैं। 25 के बाद शहर में नवरात्र मेला शुरू हो जाएगा जो 29 तक चलेगा 30 को दशहरा की भीड़ होगी।

ऐसी स्थिति में पीएम अक्टूबर में दीपावली के आस पास आएंगे और यहां के लोगों को कई योजनाओं की सौगात देंगे। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो पीएम आगमन को लेकर कोई संकेत अभी नहीं मिले हैं। कई योजनाएं अभी पूरा नहीं हो सकी है।


इनमें ट्रेड फैसिलिटी सेंटर, गैस पाइप लाइन, बलुआ पुल, सामनेघाट पुल पूरी होने के कगार पर हैं। केवल अंतिम चरण की फीनिशिंग का काम चल रहा है। यह काम 10 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed