फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prime minister crop insurance money cant given to farmers of varanasi

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाः पीएम के गोद लिए गांव के किसानों को नहीं मिली धनराशि

Fri, 05 May 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 05 May 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
prime minister crop insurance money cant given to farmers of varanasi
कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने तत्काल भुगतान को कहा - फोटो : अमर उजाला
पीएम के गोद लिए गांव जयापुर और नागेपुर के किसानों को अब तक बीमा की धनराशि नहीं मिली है। नाराज कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने बीमा कंपनी को जल्द से जल्द भुगतान कराने को कहा।
विज्ञापन


गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की हुई समीक्षा में संयुक्त सचिव ने कहा कि जनसेवा केंद्रों के माध्यम से किसान लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लोन लेने वाले किसानों को डीबीटी से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


संयुक्त सचिव ने कहा कि पीएम और सीएम का जोर अधिक से अधिक किसानों का बीमा कराए जाने पर है। बीमा कंपनियों को निर्देश दिया गया कि रिपोर्ट के आधार पर क्षतिपूर्ति का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में खरीफ की फसलों के 20090 किसानों के बीच 1,36,01,756.22 रुपये बांटा गया है। रबी में 13962 किसानों से 69,55,332.12 रुपये प्रीमियम जमा कराया गया था। वाराणसी में 8339.95 हेक्टेयर फसलों का बीमा हुआ था। इनमें से बीमित राशि 66.95 करोड़ है। 1.36 करोड़ रुपये प्रीमियम किसानों का अंश है। क्षतिपूर्ति के लिए 3073 किसानों को 1.54 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति दिया गया है। 


बैंकों को बीमा कंपनी की ओर से बीमित किसानों की सूची देने को कहा। बैंकर्स ने कहा कि बीमा कंपनी के पास आधारभूत संरचना नहीं है। इनकी कार्यप्रणाली शिथिल है। क्राप कटिंग में भी बीमा कंपनी के लोग नहीं आते हैं। संयुक्त सचिव ने बीमा कंपनियों की उपस्थित रहने को कहा।

बैठक में संयुक्त कृषि निदेशक आरके यादव, उप कृषि निदेशक एके सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य, लीड बैंक मैनेजर रंजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed