फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Primary School Rajghat will introduce tourists to Kashi

पर्यटकों को काशी से रूबरू कराएगा प्राथमिक विद्यालय राजघाट

Mon, 21 Jun 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Primary School Rajghat will introduce tourists to Kashi
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए रविवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने स्मार्ट सिटी के तहत संवारे जा रहे प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। साथ ही स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत संवर रहे प्राथमिक विद्यालय राजघाट में भूमिपूजन किया। दो करोड़ की लागत से 10 बिस्वा क्षेत्र में तैयार हो रहे विद्यालय में आने वाले पर्यटकों को काशी को निहारने का मौका मिलेगा। कायाकल्प के बाद यह विद्यालय आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनेगा। भूमि पूजन में पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी व बीएसए राकेश सिंह मौजूद रहे। जिसके बाद डॉ. सतीश द्विवेदी स्मार्ट सिटी के तहत बनकर तैयार हुए मछोदरी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और वहां कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। 14 करोड़ की लागत तैयार इस विद्यालय में अब बच्चों को कक्षा आठ तक की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी संवारेगी इन विद्यालयों की सूरत
प्राथमिक विद्यालय रघुबीर, प्राथमिक विद्यालय मलदहिया, प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर, प्राथमिक विद्यालय कोनिया सट्टी, प्राथमिक विद्यालय ढेलवारिया, प्राइमरी विद्यालय सोनिया, कंपोजिट स्कूल चेतगंज, कंपोजिट स्कूल शिवपुर आदि शमिल हैं।
विज्ञापन

जिले में तैयार होगा स्कूल कॉम्प्लेक्स
बेसिक शिक्षा विभाग के विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने बीएसए कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि भविष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जिले में स्कूल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। जहां बच्चों को कक्षा से 12 तक की शिक्षा मिल सकेगी। जल्द ही विभाग में समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं शिक्षकों को बेहतर शिक्षण पद्धति की जानकारी देने के लिए राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अलग-अलग राज्यों से शिक्षक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed